प्लम केक आसानी से कैसे बनाते हैंhow to make plum cake easily

 Plum cake fruit cake recipe प्लम केक बनाना

प्लम केक केरल में क्रिसमस के अवसर पर घरों में बनाया जाता है। प्लम केक में बहुत सारे सूखे मेवे और फलों के रस का उपयोग किया जाता है।सूखे मेवों को फलों के रस में भिगो कर रखा जाता है। 2 से 4 घंटे के बाद मेवे का उपयोग प्लम केक बनाने के लिए किया जाता है। प्लम केक को क्रिसमस के अवसर पर विशेष रूप से बनाया जाता है।

प्लम केक बनाने के लिए सामग्री

शक्कर 2 कप पिसी हुई

अंडा 2यदि अंडा का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप

तेल या मक्खन  1/2 कप

मैदा 2 कप

बेकिंग पाउडर 1/2 छोटी चम्मच

खाने का सोडा 1/2 छोटी चम्मच

वेनिला एसेंस 1/2 छोटी चम्मच

संतरा  अंगूर या किसी रसीले फल का रस





प्लम केक में डालने के लिए गरम मसाला

लोंग 8

इलायची 8

दालचीनी एक छोटा टुकड़ा

जायफल आधा से कम टुकड़ा सभी मसालों को एकत्रित पीस लेंगे। पाउडर बना लेंगे

प्लम केक में डालने के लिए सूखे मेवे

काजू 10 से 15

बादाम 10 से 15

अखरोट 5

काली किशमिश 1/2 कटोरी

सादा किशमिश 1/2 कटोरी

चेरी 5 इच्छा अनुसार मेवा मिला सकते हैं।

टूटी फ्रूटी 2 बड़े चम्मच

सभी सूखे मेवे और टूटी फ्रूटी को संतरे के रस में 2 से 4 घंटे के लिए भिगो कर रखें। यदि संतरे का रस उपलब्ध नहीं है, तो केरेमल सिरप में डूबा कर रखा जा सकता है।

कैरेमल सिरप बनाने के लिए सामग्री

शक्कर 1/2 कटोरी या 10 चम्मच

पानी डेढ़ कप

कैरेमल सिरप बनाने के लिए गैस पर एक कढ़ाई या सॉस पैन में शक्कर गर्म करेंगे। 5 से 10 मिनट चम्मच से चलाते हुए यह तरल पदार्थ में बदल जाता है। शक्कर हल्का भूरा होने पर इस पर पानी मिला देंगे। अब इसे चम्मच से चलाते हुए पकने के लिए रखेंगे। एक नींबू का रस मिला लेंगे। हल्का गाढ़ा होने पर आंच से उतार लेंगे। थोड़ी मात्रा में केरेमल सिरप में मेवे मिला लेंगे शेष सिरप केक में डालेंगे।

सभी सूखे मेवे को कैरेमल सिरप में 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रखेंगे। इसके पश्चात मेवे केक बनाने के लिए तैयार है।

प्लम केक बनाने की विधि

प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, खाने का सोडा मिलाकर छान लेंगे।इस तरह छानने से बेकिंग पाउडर और मैदा अच्छी तरह आपस में मिल जाते हैं।

जिस कप या कटोरी का उपयोग कर रहे हैं। उसी से सभी चीजों की मात्राएं लें।

एक मिक्सी के जार में मक्खन या तेल जो उपयोग कर रहे हैं डालेंगे। अंडा, शक्कर मिलाकर एक से दो मिनट चला कर एक बर्तन में निकाल लेंगे। इसमें मसाला पाउडर, मेवों का मिश्रण मिला कर अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुए मिला लेंगे।केरेमल सिरप मिला लेंगे। इससे केक का रंग अच्छा बनता है।वेनिला एसेंस मिला लेंगे।

बीटर का उपयोग कर रहे हैं तो अलग-अलग सामग्री डालकर मिलाएं।पीसा हुआ शक्कर का उपयोग करें।

छान कर रखे मैदा को तैयार घोल में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालते हुए चम्मच से मिलाएंगे।

 बटर पेपर लगा कर केक टिन को रख लेंगे।ओवन  हल्का गर्म प्री हिट  कर लेंगे। केक टिन में तैयार केक मिश्रण डाल देंगे। सतह पर ठोककर हवा के बुलबुले निकाल देंगे।  ओवन में रखकर 30 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस में बेक करेंगे। 30 मिनट के बाद केक बाहर निकालकर किसी चम्मच के दूसरे किनारे से दबाकर देख लेंगे केक पका है या नहीं।प्लम केक तैयार है। प्लम केक बहुत स्वादिष्ट होता है। टुकड़े में काट कर इसे चाय के साथ खाया जा सकता है। घर पर ही प्लम केक  आसानी से बनाएं और प्लम केक का मजा लें।

केरला के कुछ विशेष व्यंजनों की रेसिपी दी गई है इसे अवश्य पढ़ें।


1.चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन खीर

2.पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग

3.बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं

4.कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया

5.गेहूं आटे का भाप में पकाया केक

6.तेन मिठाई शहद मिठाई कैसे बनाते हैं

7.शारजाह मिल्क शेक रेसिपी

8.इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं

9.भाप में पकाया अप्पम रेसिपी

10.बन डोसा कैसे बनाते हैं

11.गेंहू के आटे और केले से बनने वाला अप्पम

12.गेहूं के आटे का उन्नी अप्पम रेसिपी

13.सुजियन कैसे बनाते हैं green gram balls

14.अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा कई दिनों तक सुरक्षित रखी जा सकने वाली रेसिपी

15.इला अप्पम banana leaf appam


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer