संदेश

Bael sharbat making लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेल का शरबत Bael sharbat

चित्र
बेल का शरबत बनाना making Bael sharbat wood apple fruit sharbat  गर्मियों के शुरू होते ही बेल का फल बहुतायत में मिलता है। इस समय बेल पकने का समय होता है। अप्रैल और मई महीने में बेल पूरी तरह पक कर गिरने लगते हैं।यह फल पीले रंग का होता है, इसके ऊपर का आवरण बहुत कठोर होता है। बेल का फल शरीर को ठंडक देता है, लू से बचाव करता है। यह फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों में बेल का शरबत पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह कब्ज दूर करता है। शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसे बेल और बिल्व कहते हैं। बेल का वृक्ष भगवान शंकर का प्रिय वृक्ष है।बेल की पत्तियों को भगवान शंकर की पूजा में चढ़ाया जाता है। बेल का शरबत बनाने के लिए बेल के फल को किसी भारी वस्तु से तोड़कर इसका खोल निकालते हैं। यह बहुत कड़ा आवरण होता है। बेल के गूदे को निकालकर इसे पानी में अच्छी तरह मसल कर  रेशे और बीज को छानकर अलग कर लेते हैं। अब यह बेल का रस शरबत बनाने के लिए तैयार है। बेल का शरबत बनाने के लिए सामग्री बेल का रस 2 गिलास  शक्कर ढ़ाई गिलास  साइट्रिक एसिड दानेदार या नींबू का सत डेढ़ चम्मच ...