ओरियो बिस्कुट चाकलेट पेड़ा how to make Oreo biscuit chocolate peda
ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा घर पर बनाना ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा हम आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बहुत ही सरल रेसिपी है। कम सामानों में घर में उपलब्ध सामग्री से यह पेड़ा तैयार की जा सकती है। और स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़ा का घर में ही स्वाद लिया जा सकता है। ओरियो चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए सामग्री ओरियो बिस्कुट ₹10 वाला पैकेट 2 शक्कर पिसी हुई 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार घी 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर 3 बड़े चम्मच या 40 ग्राम उबला हुआ दूध 1/2 कटोरी ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा बनाने की विधि ओरियो बिस्कुट का ₹10 वाला दो पैकेट बिस्किट लेंगे। ओरियो बिस्कुट के क्रीम को अलग कर लेंगे अब क्रीम निकाले गए बिस्कुट को एक मिक्सी के जार में डालकर उसमें शक्कर मिलाकर बारीक पीस लेंगे। इसे एक बर्तन में अलग निकाल कर रख लेंगे। एक भारी तली वाली कढ़ाई में या सॉस पैन में दूध पाउडर और घी मिलाएंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। एक चम्मच दूध डालकर चम्मच से मिलाते हुए अच्छा पेस्ट बना लेंगे। इसमें दूध थोड़ी थोड़ी मात्रा में मिलाना है। दो से तीन चम्मच दूध की आवश्यकता पड़ेगी। ताकि एक अच्छा चिकनाई वाला पेस्ट...