संदेश

sweet dish लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मीठा पोहा चिवडा सुरक्षित रखी जा सकने वाली मीठा गुड़ पोहा aval vilayichathu

चित्र
 अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा/चिवडा sweet rice flakes snack recipe  मीठा गुड़ पोहा/चिवडा एक मीठा पकवान है। जिसे गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। पोहा का उपयोग नाश्ते के रूप में किया जाता है। पोहा नमकीन भी बनाया जाता है। गुड़ के साथ पोहा एक केरला व्यंजन है। अवल विलयिचथु मिठाई के रूप में खायी  जाती है। इसे बनाकर कई दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।  अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा /चिवडा बनाने के लिए सामग्री मोटा या मध्यम पोहा या चिवडा 3 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी गुड़ कद्दूकस किया हुआ 3 कटोरी इलायची 3 सोंठ पाउडर एक चम्मच तिल 1 चम्मच   फूटा चना दाल 1 चम्मच  तिल और चना दाल इच्छा अनुसार मिला सकते हैं। कॉटन डोसा cotton dosa सादा डोसा कैसे बनाते हैं अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा बनाने की विधि एक भारी तले वाले बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल 2 से 3 मिनट के लिए भून लेंगे।हल्का भूनना है। भुना हुआ नारियल एक बर्तन में अलग निकाल लेंगे।  एक बर्तन में गुड़ और दो चम्मच पानी डालकर चाशनी बना लेंगे, चासनी को छान लेंगे। गुड़ की चाशनी एक तार की बननी चाह...

मखाना की खीर कैसे बनाते हैंhow to make foxnut makhana kheer

चित्र
  मखाना की खीर foxnut kheer  मखाना जिसे ताल मखाना, फूल मखाना भी कहते हैं। यह बहुत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन मिनरल की मात्रा पाई जाती है।मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है ताल मखाना तालाब या नदियों के जल में उगने वाली उपज है, इसे व्रत उपवास में खाया जाता है। मखाना की खीर बहुत स्वादिष्ट होती है।आसानी से बनाई जा सकती है। मखाना की खीर बनाने के लिए सामग्री मखाना 1 कटोरी या कप शक्कर 2 कप दूध 1/2 लीटर बारिक सेवई 1 कप काजू किशमिश 15 से 20 बादाम 10 से 12 मेवा का उपयोग अपनी इच्छा अनुसार किया जा सकता है इलायची पाउडर 1 चम्मच घी 1कटोरी मखाना खीर बनाने की विधि मखाना खीर बनाने के लिए एक कढ़ाई में दो से तीन चम्मच घी डालकर गर्म करेंगे, मखाना को तल कर निकाल लेंगे। कटी हुई काजू, किशमिश, बादाम तल कर निकाल लेंगे। सेवई को तल कर एक बर्तन में अलग रख लेंगे। एक भारी तली वाले बर्तन में दूध गर्म करने रखेंगे। दूध अच्छी तरह उबाल आने के बाद उसमें शक्कर मिलाकर पका लेंगे। बारिक तली हुई सेवई को इस दूध में मिलाकर पकने के लिए रखेंगे। से...

गेहूं आटे का उन्नी अप्पम how to make wheat flour unniyappam

चित्र
 गेहूं आटे का उन्नीअप्पम उन्नियप्पम कैसे बनाते हैं उन्नि अप्पम चावल से बनने वाला एक मीठा पकवान है।उन्नियप्पम को घरों में मीठे व्यंजन के रूप में प्रायः बनाया जाता है। इसे केरल में मंदिरों में भगवान को भोग के रूप में बनाया जाता है।विशेषकर गणेश भगवान के मंदिर में यह प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। यह बहुत आसानी से बनने वाली रेसिपी है। चावल के आटे की तरह ही गेहूं के आटे से उन्नियप्पम बनाया जा सकता है।चावल के आटे से बनने वाले उन्नियप्पम की तरह ही स्वादिष्ट होती है। घी में तलकर इसे बनाया जाता है। उन्नियप्पम बनाने के लिए सामग्री गेहूं का आटा 2 कप या कटोरी सूजी या रवा 1/2 कटोरी गुड 2 कप कद्दूकस किया हुआ पका केला 2 इलायची पाउडर 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच काला तिल 1 चम्मच नारियल के टुकड़े बारीक कटे हुए 2चम्मच घी या तेल तलने के लिए बेकिंग पाउडर या खाने का सोडा 1/2 चम्मच विधि गुड को एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर चासनी बना लेंगे। एक बर्तन में या भगोने में गेहूं का आटा, सूजी मिला लेंगे। पके केले को हाथों से मसलकर मिला लेंगे। इस मिश्रण में गुड की चासनी को छानकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लेंगे।मिश्रण गा...

गेहूं के आटे और केले का अप्पम wheat flour banana pancakes

चित्र
 गेहूं के आटे और केले का अप्पम या पेनकेक wheat flour and banana pancakes  गेहूं के आटे का अप्पम खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह बहुत झटपट बनने वाली एक रेसिपी है। यह एक मीठी डिश है, जो बहुत कम चीजों से बनती हैं। गेहूं आटे का अप्पम छोटे-छोटे बच्चों को बहुत पसंद आता है मीठी होने के कारण छोटे बच्चे को भाता है। गेहूं आटे का अप्पम पेनकेक बनाने के लिए सामग्री *गेहूं का आटा 2कटोरी या 2 कप *गुड कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी या मिठास के अनुसार  *पका केला 2 *खाने का सोडा 1/2 छोटी चम्मच *जीरा कुटी हुई 1/2 चम्मच *नारियल कद्दूकस किया हुआ 1/2 कटोरी *इलायची पाउडर 1/2 चम्मच *विधि* गेहूं के आटे का अप्पम pancakes बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालेंगे। पके हुए केले को मसल कर आटे में मिलाएंगे। गुड डालेंगे पानी डालकर हाथों से जोड़ लेंगे इसे ज्यादा गुंथना नहीं है।  ताकि हम हाथों से लेकर इसे तवे पर डाल सके।  इसमें किसा हुआ नारियल, जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, सोडा पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिला लेंगे। इसे रोटी के आटे की तरह बेलना नहीं है। सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाने पर इस...

गेहूं आटे का भाप में पकाया केक कैसे बनाते हैंHow to make wheat flour steam cake

चित्र
 गेहूं के आटे का भाप में पकाया केक बनाना wheat flour steam cake making केक खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। केक को  झटपट कैसे तैयार कर सकते हैं, वह भी बिना ओवन के। केक को भाप में पका कर बनाया जा सकता है। इसका स्वाद बिल्कुल ओवन में पके केक की तरह होता है। इस केक की रेसिपी बहुत आसान है। इसे किसी भी समय तैयार कर सकते हैं। भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए सामग्री आटा डेढ़ कप  अंडा 2 यदि अंडा पसंद नहीं है। तो उसकी जगह एक कप दही लिया जा सकता है।  पके केले 3  शक्कर एक कटोरी  रिफाइंड तेल एक कटोरी या मक्खन जो उपलब्ध है सूजी 1/2 कटोरी  खाने का सोडा 1 टी स्पून  बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून  नमक आधा चम्मच दालचीनी का टुकड़ा एक वेनिला एसेंस दो से चार बूंद काजू और बादाम बारीक कटी हुई 10 से 12 विधि इडियप्पम कैसे बनाते है  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए मिक्सी के जार में अंडा फोड़ कर डालेंगे। केला और शक्कर  दालचीनी का टुकड़ा मिलाकर चला लेंगे। इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे। चना दाल की ख...

तेन मिठाई Honey candy कैसे बनाते हैं।How to makeThaen Mittai

चित्र
 तेन मिठाई/ शहद मिठाई बनाना making Thaen Mittai Honey candy  यह मिठाई शहद सी मिठास वाली मिठाई है। इसमें शहद का उपयोग नहीं होता है।पर शहद की तरह स्वाद होता है।यह बहुत वर्षों से केरल के दुकानों में मिलता रहा है। इसे चावल और उड़द से बनाया जाता है।तेन मिठाई जलेबी की तरह चाशनी से भरी रहती है। केरला बोंडा कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें तेन मिठाई बनाने सामग्री उष्णा चावल 1कप भिगोया हुआ 1से2घंटे। सादा चावल भी उपयोग में लाया जा सकता है।  उड़द1/4कप भिगोया हुआ  1से 2 घंटे  शक्कर 1कप  पानी चाशनी बनाने के लिए  नमक स्वादानुसार  खाने का सोडा 1/2चममच  खाने का लाल या जलेबी रंग  तेल तलने के लिए भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें    विधि चावल और उड़द को धोकर मिक्सी के जार में गाढ़ा पीस लेंगे। इडली के घोल की तरह होना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चम्मच से पानी डालकर चावल को पीसना है। उड़द भी इसी तरह पीसना है। ताकि घोल पतला नहीं बने। एक बर्तन में पिसा हुआ मिश्रण निकाल लेंगे। मिश्रण में नमक स्वादानुसार मिला लेंगे। इससे मिठ...

अरवाना पायसम चावल की खीरhow to make aravana payasam rice kheer

चित्र
 अरवाना पायसम खीर aravana payasam kheer अरवाना पायसम  खीर केरल का एक विशेष खीर है। यह मंदिरों में भगवान को भोग लगाने के लिए बनाया जाता है। मंदिरों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। यह खीर 1 महीने तक खराब नहीं होती है। यह बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक खीर है।  केरल में परंपरागत भोजन के रूप में कई मंदिरों में बनाया जाता है।इस खीर को पकाने के लिए गुड़ और घी की मात्रा ज्यादा लगती है। सामग्री लाल चावल बिना पॉलिश वाला चावल 1 पाव  गुड 1 किलो  घी 400 ग्राम शक्कर 1/2 कटोरी इलायची पाउडर एक चम्मच काजू किशमिश 50 ग्राम नारियल कटी हुई 1 कटोरी विधि अरवाना पायसम खीर बनाने की विधि बहुत सरल है। इसे घर पर बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बिना पॉलिश किए हुए लाल चावल जो किसी  अच्छी किस्म का चावल हो, उपयोग में लाए जा सकता है। एक भारी तली वाले बर्तन में चावल को धोकर 4 कप पानी डालकर पकने के लिए रखेंगे। आवश्यकतानुसार पानी गरम करके रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर और पानी मिलाकर चावल को पका लेंगे। चावल पकने पर उसमें पानी की मात्रा कम होनी चाहिए। चावल पानी सोखकर उचित रूप से पक जाए, त...