संदेश

Indian food लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाली मटर डोसा कैसे बनाते हैं।how to make green peas dosa

चित्र
 हरियाली मटर डोसा green peas dosa recipe डोसा दक्षिण भारतीय व्यंजन है।डोसा कई तरह से बनाकर खाई जाती है। बाजार में बहुत तरीके से बने डोसा उपलब्ध है।हरी मटर में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।घर पर आसानी से मटर डोसा बना सकते हैं।मटर डोसा के लिए सामग्री डोसा की सामग्री लेना है।सादा डोसा के मिश्रण बनाने के बाद मटर मिलाकर हरियाली मटर डोसा का मिश्रण तैयार करेंगे। नरम और मुलायम डोसा बनाने का तरीका इस लिंक में पढ़ सकते हैं। नरम और मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं। हरियाली मटर डोसा बनाने के लिए सामग्री * छिले हुए उबले हुए मटर 1 कटोरी *हरी मिर्च 2 * अदरक एक छोटा टुकड़ा * टमाटर 1 चारों सामग्री को मिक्सी में पीसकर बारीक चटनी बना लेंगे। * कटी हुई धनिया पत्ती 1 चम्मच * नमक स्वादानुसार * तेल 1/2 कटोरी * डोसा का पिसा हुआ मिश्रण हरियाली मटर डोसा बनाने की विधि चावल और उड़द दाल को 1से 2 घंटे भिगो कर मिक्सी में पीस कर रात भर खमीर उठने के लिए रखेंगे। सुबह बनाना है तो रात को पीसकर रख लेंगे और यदि शाम को बनाना है तो सुबह पीसकर रख लेंगे। * डोसा तैयार करने के पूर्व पिसे हुए मटर के...

गोली मसाला इडली कैसे बनाते हैं। how to make goli masala idli

चित्र
 गोली मसाला इडली  चावल के आटे से  गोली इडली बनाया जाता है। गोली इडली बनाने के लिए चावल उड़द भिगोने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। चावल के आटे से तैयार कर सकते हैं। झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है। घर में उपलब्ध सामग्री से  गोली इडली बना सकते हैं। इडली गोली के रूप में होता है इसलिए इसे गोली इडली कहते हैं। यह एक हेल्थी और कम तेल में बनने वाला नाश्ता है। गोली इडली बनाने के लिए सामग्री** * चावल का आटा 6 कप या कटोरी *घी या तेल 1 चम्मच *नमक आवश्यकतानुसार *पानी साढ़े 3 गिलास मसाला तैयार करने के लिए सामग्री*** * तेल 2 बड़े चम्मच * प्याज 1 बड़ा बारीक कटी हुई * हरी मिर्च 3 बारीक कटी हुई * अदरक 1 बड़ा टुकड़ा बारीक कटी हुई * कड़ी पत्ता 1 डंठल * टमाटर 2 बड़े * सरसों दाना 1 चम्मच * जीरा 1 चम्मच * मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच * हल्दी पाउडर 1 चम्मच * नमक आवश्यकता अनुसार * धनिया पत्ती कटी हुई 1 चम्मच * गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच विधि**** गोली इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में साढ़े तीन गिलास पानी डालकर उबालें उसमें एक चम्मच घी या तेल डाल देंगे। स्वादानुसार नमक मिलाएं। चावल का ...

आंवले का मुरब्बा आसानी से कैसे बनाते हैंhow to make gooseberry murabba marmalade easily

चित्र
आंवले का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका  ठंड के मौसम में बाजार में आंवले उपलब्ध होते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होते हैं। आंवले से कई प्रकार के खाद्य बनाए जाते हैं। आंवले की चटनी, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवले का चूर्ण, च्यवनप्राश आदि। आंवले का मुरब्बा घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। और आंवले के मुरब्बे कई दिनों तक सुरक्षित रखकर उपयोग में लाए जा सकते हैं। घर पर बिना प्रिजर्वेटिव के आंवले के मुरब्बा बनाए जा सकते हैं। *आंवले के मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री *ताजा आंवला आधा किलो * शक्कर तीन कप या डेढ़ गिलास *इलायची  6 से 7 *खाने का चूना 1 चम्मच *पानी आवश्यकतानुसार *नमक आधा चम्मच अधिक मात्रा में आंवले का मुरब्बा बनाने सामग्री दोगुना कर लेंगे। *आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि **आंवले को साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकाल लें । एक चम्मच खाने का चूना पानी में घोलकर रखेंगे । चूना के पानी से आंवले का कसैला पन चला जाएगा। आंवला पानी में डूबे रहे बस इतना ही पानी डालना है।  रात भर आंवला पानी में डूबे रहे । ** सुबह आंवले को चूना पानी स...

टमाटर का सॉस घर पर कैसे बनाएंhow to make tomato sauce at home

चित्र
टमाटर का सॉस कैसे बनाते हैं  टमाटर का सॉस बच्चे बड़े सभी को पसंद आती हैं टमाटर की सॉस से पराठा, रोटी खाई जाती है। कई चीजों में टमाटर सॉस को डालकर खाते हैं। ठंड के मौसम में जब सब्जियां बहुत मात्रा में बाजार में उपलब्ध होती हैं। टमाटर भी सस्ते मिल जाते हैं। जब टमाटर के दाम सस्ते हो जाते हैं। तब इस टमाटर से सॉस बनाकर रखा जा सकता है और इसका साल भर उपयोग किया जा सकता है * टमाटर सॉस बनाने के लिए सामग्री * टमाटर 2 किलो- 3 गिलास टमाटर रस तैयार होगा  *शक्कर 6 कप या 3 गिलास शक्कर मिलाने से टमाटर सॉस बहुत महीने तक सुरक्षित रहती है। *  नमक 1/2 चम्मच *लहसुन की कलियां 4 से 5 एच्छिक  * गरम मसाला 3 चम्मच  * गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री *सौंफ 3 चम्मच *काली मिर्ची 2 चम्मच * दालचीनी 2 बड़ा टुकड़ा *लौंग 6 से 7 *इलायची 6 से 7 *जीरा 2 चम्मच सभी मसालों को एकत्र कर एक सॉस पैन में हल्का भून लेंगे इसे मिक्सी के जार डालकर चला कर पाउडर बना लेंगे। लौंग के उपरी हिस्से को अलग करें। इससे टमाटर सॉस का रंग लाल बनी रहती है। पानी आवश्यकतानुसार *टमाटर सॉस बनाने की विधि टमाटर सॉस बनाने के लिए एक ब...