संदेश

Dosa recipe लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरियाली मटर डोसा कैसे बनाते हैं।how to make green peas dosa

चित्र
 हरियाली मटर डोसा green peas dosa recipe डोसा दक्षिण भारतीय व्यंजन है।डोसा कई तरह से बनाकर खाई जाती है। बाजार में बहुत तरीके से बने डोसा उपलब्ध है।हरी मटर में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।घर पर आसानी से मटर डोसा बना सकते हैं।मटर डोसा के लिए सामग्री डोसा की सामग्री लेना है।सादा डोसा के मिश्रण बनाने के बाद मटर मिलाकर हरियाली मटर डोसा का मिश्रण तैयार करेंगे। नरम और मुलायम डोसा बनाने का तरीका इस लिंक में पढ़ सकते हैं। नरम और मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं। हरियाली मटर डोसा बनाने के लिए सामग्री * छिले हुए उबले हुए मटर 1 कटोरी *हरी मिर्च 2 * अदरक एक छोटा टुकड़ा * टमाटर 1 चारों सामग्री को मिक्सी में पीसकर बारीक चटनी बना लेंगे। * कटी हुई धनिया पत्ती 1 चम्मच * नमक स्वादानुसार * तेल 1/2 कटोरी * डोसा का पिसा हुआ मिश्रण हरियाली मटर डोसा बनाने की विधि चावल और उड़द दाल को 1से 2 घंटे भिगो कर मिक्सी में पीस कर रात भर खमीर उठने के लिए रखेंगे। सुबह बनाना है तो रात को पीसकर रख लेंगे और यदि शाम को बनाना है तो सुबह पीसकर रख लेंगे। * डोसा तैयार करने के पूर्व पिसे हुए मटर के...

सॉफ्ट मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं how to make soft dosa

चित्र
 Cotton dosa making कॉटन डोसा बनाना कॉटन डोसा का मतलब नरम स्पंजी रूई जैसे मुलायम डोसा से हैं। डोसा एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। केरल में प्रायः नाश्ता के रूप में डोसा बनाया जाता है। डोसा पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। बाजार में  कई तरह की डोसा उपलब्ध है।कॉटन डोसा  खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। कॉटन डोसा घर पर आसानी से बना सकते हैं। कॉटन डोसा  बहुत ही नर्म और मुलायम स्पंजी होती है। जो खाने में लाजवाब होती है। कॉटन डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कप या कटोरी बिना छिलके का उड़द दाल 1 कप या कटोरी मेथी 1 चम्मच पानी आवश्यकतानुसार नमक स्वाद के अनुसार तेल 1/2 कटोरी पका केला के पकौड़े कैसे बनाते हैं banana fritters विधि कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल, उड़द, मेथी दाना को धोकर 4 से 5 घंटे भिगो लेंगे। इसके बाद इसे साफ धोकर निकालकर  मिक्सी के जार में डालकर गाढ़ा घोल पीस लेंगे। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार ही डालना है।ताकि डोसा का घोल ज्यादा पतला ना हो। डोसा के घोल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे। इसे खमीर उठाने के लिए रात भर छोड़ देंगे। सुबह इस बर्तन के घोल को चम्मच से अच्छी त...

सैंडविच डोसा कैसे बनाते हैं how to make sandwich dosa

चित्र
 सैंडविच डोसा sandwich dosa   दक्षिण भारतीय नाश्ता रेसिपी सभी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। कई प्रकार के डोसा बनाए जाते हैं।  कई नए प्रयोग डोसा बनाने में किए जाते हैं। लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं। सैंडविच डोसा आलू मसाला के साथ अन्य चीज मिलाकर बनाया जाता है। यह डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। सैंडविच  डोसा बनाने के लिए सामग्री डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कटोरी उड़द 1 कटोरी चावल और उड़द को पानी में धोकर 6 से 7 घंटे के लिए भिगो लेंगे।  इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस कर एक घोल तैयार करके रख देंगे। घोल बहुत पतला नहीं होना चाहिए। 6 से 7 घंटे के बाद घोल डोसा बनाने के लिए तैयार है। मसाला बनाने के लिए सामग्री आलू 4   प्याज 1 बड़ा हरी मिर्च 4 से 5 अदरक 1 छोटा टुकड़ा लहसुन 3 से 4 कली टमाटर 2 तड़का लगाने के लिए तेल 3 चम्मच जीरा 1 चम्मच सरसों 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच आलू मसाला के साथ भरने के लिए सामग्री प्याज 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  टमाटर 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  हरी मिर्च 4 बारीक कटे हुए धनिया पत्ती बारीक कटे हुए 2 चम्मच टमाटर सॉस ...

बन डोसा कैसे बनाते हैं।How to make Bun Dosa

चित्र
 बन डोसा रेसिपी Bun Dosa recipeबनाना दक्षिण भारतीय भोजन में डोसा सर्वाधिक लोकप्रिय है। डोसा कई प्रकार के बनाए जाते हैं। सादा डोसा, पेपर डोसा, मसाला डोसा और भी कई वैरायटी कई तरीकों से बनाया जाता है। बन  डोसा  स्पंजी मुलायम और जालीदार होता है। यह बनाने में आसान है।  बिना उड़द के बन डोसा बनाया जा सकता है। बन डोसा ब्रेड की तरह फुला फुला होता है। इसीलिए इसे बन डोसा कहते हैं।  बन या ब्रेड जैसे दिखने वाला डोसा बनाने के लिए सामग्री *चावल डेढ़ कटोरी *पका चावल 1 कटोरी *पोहा1 कटोरी *नमक स्वाद अनुसार  *तेल 1/2 कटोरी *हरी मिर्च 2 से 3 *जीरा1 चम्मच *कड़ी पत्ता 10 से 12 तेन मिठाई कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें *विधि* बन डोसा बनाने के लिए चावल को 2 से3 घंटे तक पानी में भिगो लेंगे। 2 से 3 घंटे के बाद चावल को धोकर निकाल लेंगे। मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे। इसमें ज्यादा पानी नहीं मिलाना है। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पीस लेंगे। पके हुए चावल और पोहा जार में डाल देंगे। इसे भी साथ में पीस लेंगे। पिसा हुआ मिश्रण मोटा और गाढ़ा होना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा कम रहनी है। अब इस...