सॉफ्ट मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं how to make soft dosa
Cotton dosa making कॉटन डोसा बनाना कॉटन डोसा का मतलब नरम स्पंजी रूई जैसे मुलायम डोसा से हैं। डोसा एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। केरल में प्रायः नाश्ता के रूप में डोसा बनाया जाता है। डोसा पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। बाजार में कई तरह की डोसा उपलब्ध है।कॉटन डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। कॉटन डोसा घर पर आसानी से बना सकते हैं। कॉटन डोसा बहुत ही नर्म और मुलायम स्पंजी होती है। जो खाने में लाजवाब होती है। कॉटन डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कप या कटोरी बिना छिलके का उड़द दाल 1 कप या कटोरी मेथी 1 चम्मच पानी आवश्यकतानुसार नमक स्वाद के अनुसार तेल 1/2 कटोरी पका केला के पकौड़े कैसे बनाते हैं banana fritters विधि कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल, उड़द, मेथी दाना को धोकर 4 से 5 घंटे भिगो लेंगे। इसके बाद इसे साफ धोकर निकालकर मिक्सी के जार में डालकर गाढ़ा घोल पीस लेंगे। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार ही डालना है।ताकि डोसा का घोल ज्यादा पतला ना हो। डोसा के घोल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे। इसे खमीर उठाने के लिए रात भर छोड़ देंगे। सुबह इस बर्तन के घोल को चम्मच से अच्छी त...