चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer

 पालड़ा प्रथमन

 पालडा प्रथमन केरल में ओणम पर्व के अवसर पर सद्या अर्थात पारिवारिक भोज के अवसर पर परोसा जाने वाली एक विशेष मीठी खीर है। पाल अड़ा प्रथमन बहुत स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। यह विशेष अवसरों और त्योहारों पर इसे बनाया जाता है। विशेष रूप से ओणम के अवसर पर प्रथमन बनाया जाता है।

अड़ा कैसे बनाते हैं

अडा प्रथमन बनाने के लिए सबसे पहले अडा बनाया जाता है। यह चावल से बनने वाला एक खाद्य पदार्थ है। इसके लिए चावल को पानी में भिगोकर निथार लेते हैं। इसे मिक्सी में चला कर इसका एक घोल तैयार करते हैं। इस घोल को केले के पत्ते में चम्मच की सहायता से फैलाते हैं। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि  केले के पत्ते पर टिका रह सके। फिर केले के पत्ते को मोड़ कर लपेट कर  बांध लेते हैं। इसे एक बड़े भगोना में या स्टीमर में रखकर भाप में पका लेते हैं। 20 मिनट तक पकाने पर  अड़ा तैयार हो जाता है। इसे ठंडे होने पर केले के पत्ते से छुड़ा लेते हैं। और धूप में सुखा लेते हैं इस तरह अडा तैयार हो जाता है। आजकल तैयार अड़ा दुकानों में मिलता है।







पालडा प्रथमन बनाने के लिए सामग्री

 दूध 2 गिलास

 अड़ा 1 कटोरी

 साबूदाना 1/2 कटोरी

 शक्कर 2 कटोरी

 इलायची पाउडर 1/2 चम्मच

  काजू-किशमिश 20 से 25

 घी 3 चम्मच

विधि


अडा





पालडा प्रथमन बनाने के लिए एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबालकर गाढ़ा कर लेंगे। उसमें अड़ा मिलाएंगे, अड़ा पक जाने पर आंच से उतार लेंगे, आंच मध्यम रखनी है। साबूदाना को एक बर्तन में पानी में भिगोकर रख लेंगे। 20 मिनट भीगने के बाद साबूदाना नरम हो जाएगा। साबूदाने को निथार कर प्रथमन में मिला लेंगे। पका लेंगे। शक्कर मिला लेंगे

 एक कढ़ाई या सॉस पैन में घी डालेंगे। आचं मध्यम रखनी है। काजू और किशमिश तल लेंगे। इसे अड़ा प्रथमन में मिला लेंगे।पालडा प्रथमन को आंच पर रखकर गाढ़ी होने तक पका लेंगे। ऊपर से इलायची पाउडर डालकर  चम्मच से मिला लेंगे। स्वादिष्ट पाल अडा प्रथमन तैयार है। पालडा प्रथमन  बच्चो और बडो सभी को बहुत पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें

1.दूध पाउडर बर्फी

2.ब्रेड मलाई चाप

3.अवलोस उंडा चावल के लड्डू 

4.नारियल मसाला कप्पा टेपिओका कैसे बनाते हैं

5.अरवाना पायसम कैसे बनाते हैं







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मखाना की खीर कैसे बनाते हैंhow to make foxnut makhana kheer

बन डोसा कैसे बनाते हैं।How to make Bun Dosa

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli