सुजीयन कैसे बनाते हैं how to make susiyan sweet green gram balls

 Susiyam,susiyan,sukhiyan recipe

 सुजियन या सुखीयन एक केरला पकवान है। जिसे चाय के साथ नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। यह एक मीठी डिश है।इस पकवान को बनाने के लिए हरा मूंग का उपयोग किया जाता है।हरा मूंग, नारियल और गुड़ का मिश्रण बनाकर सुजियन बनाया जाता है।







* सुजियन बनाने के लिए सामग्री

*हरा मूंग 1कप या कटोरी

*गुड़ कद्दूकस किया हुआ 2कटोरी

*नारियल कद्दूकस किया हुआ 1कटोरी

*इलायची पाउडर 1/2चम्मच

*जीरा कुटी हुई 1चम्मच


* घोल बनाने के लिए सामग्री

*मैदा 2 कप

*चावल का आटा 1/2कप

 *खाने का सोडा 1/2 चम्मच 

*पानी घोल बनाने के लिए 

*नमक चुटकी भर

*तलने के लिए तेल

*विधि*

हरा मूंग या साबूत मूंग को पानी में भिगोकर रख लेंगे।  4 से 5 घंटे के लिए मूंग को भिगो लेंगे। मूंग को धोकर कुकर में एक सीटी पका लेंगे। मूंग ज्यादा गलना नहीं चाहिए।या एक बर्तन में पका लें। इसे एक बर्तन में अलग निकालकर रखेंगे। नारियल कद्दूकस किया हुआ और गुड़ मूंग में मिला लेंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। इलायची पाउडर और जीरा कुटी हुई इसमें मिलाएंगे। इसके छोटे-छोटे गोले या लड्डू बना लेंगे आंवले से थोड़े बड़े गोले बनाकर रख लेंगे।

मैदा को छानकर एक बड़े बर्तन में डाल देंगे, साथ में चावल का आटा मिलाकर चुटकी भर नमक डाल देंगे। खाने का सोडा डाल देंगे। पानी डालकर एक घोल बना लेंगे। घोल गाढ़ा होना चाहिए। 

गैस पर कढ़ाई रखेंगे। तलने के लिए तेल डालेंगे तेल हल्का गर्म होने पर मूंग दाल के बने हुए लड्डू को मैदा के घोल में डुबोकर निकाल लेंगे और तेल में डालकर कर तल लेंगे। तेल में उलट-पुलट कर पका लेंगे। आंच मध्यम रखेंगे। इस तरह  सुजियन तैयार हो जाएंगे। बारी बारी से बाकी के मूंग के लड्डू घोल में डूबा के सुजियन तैयार कर लेंगे

सूजियन खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाकर 2 से 3 दिनों तक के लिए फ्रीज में रख सकते हैं। यह खराब नहीं होता है। उपयोग में लाए जा सकते हैं।  सूजियन बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।

केरल के विशेष व्यंजनों की रेसिपी दी गई है इसे अवश्य पढ़ें


1.पालडा प्रथमन रेसिपी

2.पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग

3.बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं

4.कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया

5.गेहूं आटे का भाप में पकाया केक

6.तेन मिठाई शहद मिठाई कैसे बनाते हैं

7.शारजाह मिल्क शेक रेसिपी

8.इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं

9.भाप में पकाया अप्पम रेसिपी

10.बन डोसा कैसे बनाते हैं

11.गेंहू के आटे और केले से बनने वाला अप्पम

12.गेहूं के आटे का उन्नी अप्पम रेसिपी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer