शारजाह मिल्क शेक कैसे बनाते हैंHow to make Sharjah milk shake

 शारजाह मिल्क शेक बनाना

Making Sharjah milk shake


शारजाह मिल्क शेक आसानी से बनने वाला मिल्क शेक है।यह घर में ही उपलब्ध चीजों से बन जाता है। बहुत कम समय में तैयार हो जाता है। यह शेक केरल में अधिकतर दुकानों में मिलता है। शारजाह शेक केरल में बहुत लोकप्रिय है। बच्चें शारजाह शेक को खूब पसंद करते हैं।

 शारजाह मिल्क शेक किसी देश का नाम नहीं अपितु यह प्रवासियों द्वारा खोले गए बिक्री दुकानों में या जूस की दुकान में उपलब्ध होता रहा है। शारजाह शेक सबसे पहले कोझीकोड में परोसा गया था। यह 90 के दशक से केरला के दुकानों में उपलब्ध है। इसमें केरल के लोकप्रिय फल केला और गाढ़ी क्रीमी दूध के साथ यह पेय पदार्थ तैयार किया जाता है।


रागी मिल्क शेक रेसिपी कैसे बनाते हैं





*शारजाह मिल्क शेक रेसिपी बनाने के लिए सामग्री

*दूध1/2 लीटर

*पका केला 4 

*शक्कर 6 चम्मच या स्वादानुसार

* काजू 12से15

*खजूर 6 से 7 बीज निकाला हुआ

* भुनी मूंगफली का पाउडर 2 चम्मच

 *हॉर्लिक्स पाउडर या बूस्ट पाउडर 2 बड़े चम्मच

*विधि*

दूध को अच्छी तरह उबालकर गाढ़ा कर लेंगे। फ्रीजर में रख कर दूध को जमा लेंगे। इस तरह जमा हुआ दूध से शारजाह शेक बनाएंगे।

 मिक्सी के जार में पीसकर काजू का पाउडर बनाएंगे। भुनी हुई मूंगफली का पाउडर का भी इसमें उपयोग करते हैं। काजू के पाउडर को अलग  निकाल लेंगे। ठंडा जमा हुआ गाढ़ी क्रीमी दूध मिक्सी के जार में डालेंगे। काजू या मूंगफली पाउडर को मिलाएंगे। शक्कर स्वाद अनुसार मिला लेंगे। पका केला, खजूर, हॉर्लिक्स पाउडर या बूस्ट पाउडर इसमें डालेंगे। मिक्सी को 2 से 3 मिनट चला लेंगे। तैयार शारजाह शेक को सर्व करने के गिलास में निकाल लेंगे। ऊपर काजू के टुकड़े बादाम या जो भी मेवा डालना है, डालेंगे। बूस्ट पाउडर या हॉर्लिक्स पाउडर ऊपर से बुरक देंगे। आइसक्रीम भी इसके ऊपर डाल कर सजाया जाता है। शारजाह मिल्क शेक तैयार है।

 ठंडी ठंडी शारजाह मिल्क शेक बच्चों को और बड़ों को बहुत पसंद आएगी। इसका टेस्ट लाजवाब है।

एलोवेरा का शरबत कैसे बनाते हैं

गिलोय की चटनी कैसे बनाते हैं


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer