एलोवेरा का शरबत

 एलोवेरा का शरबत

एलोवेरा को घृतकुमारी, ग्वारपाठा,घी कुमारी आदि नाम से जाना जाता है। यह गहरे हरे रंग का पौधा है इसके पत्ते मांसल और  गूदेदार होते हैं। एलोवेरा के बहुत फायदे हैं। इसमें विटामिन, फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व रहता है। एलोवेरा पेट, त्वचा, सनबर्न, और बालों के लिए फायदेमंद है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। एसिडिटी, कब्ज, पेट के अल्सर में फायदा करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करता है आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसका वर्णन है।





एलोवेरा से जहां फायदे हैं, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसके सेवन से डायरिया हो सकता है। यह रेचक होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में जलन मरोड़ होता है। और  त्वचा में जलन भी हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले लैक्सेटिव पदार्थ के कारण डीहाइड्रेशन भी हो सकता है। औषधि के रूप में एलोवेरा का उपयोग करते समय  30 मिली जूस पी सकते हैं।

नारियल मसाला कप्पा


एलोवेरा का शरबत कैसे बनाते हैं

सामग्री

एलोवेरा की पत्तियां एक बड़ी पत्ती या छोटी है तो दो ले सकते हैं

 गुड आधा कटोरी

 अदरक 1 इंच का टुकड़ा

 भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच

 सादा नमक चुटकी बराबर

 काला नमक चुटकी बराबर

 काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच

 शहद 1 चम्मच

 नींबू 1

 पुदीने की पत्तिया 10 से 12 उपयोग में लाई जा सकती हैं

पारंपरिक भोजन केरल 





विधि



 एलोवेरा की पत्तियों को ताजा लेने पर काटकर 3 घंटे के लिए रखेंगे। इसमें पीला रंग का द्रव होता है।यह द्रव कड़वा होता है अतः इसे निकालने के लिए इसे रखेंगे।यह द्रव निकल जाता है।  3 घंटे के बाद पत्तियों को धो लेंगे।चाकू की सहायता से ऊपरी परत को काट कर निकाल लेंगे। चम्मच या चाकू की सहायता से जेल को निकाल लेंगे।

जेल निकालने के बाद पानी में डालकर धो लेंगे। एलोवेरा जेल के बारीक टुकड़े कर उसे मिक्सी की जार में डालेंगे। अदरक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर मिलाएंगे। कम पानी में इसे पीसना है। इसमें ज्यादा पानी नहीं मिलाना है। क्योंकि यह लसीला होता है, और एलोवेरा के टुकड़े सही तरीके से बारीक नहीं होते हैं। अब छलनी से छान कर एक बर्तन में अलग कर लेंगे। कुटी गुड, काला नमक, सादा नमक,नींबू का रस मिलाएंगे। शहद और दो ग्लास पानी मिलाएंगे। चम्मच से चलाएंगे गुड पूरी तरह घुल जाने पर छानकर गिलास में  ले लेंगे। एलोवेरा का शरबत तैयार है, यह शरबत स्वादिष्ट और पौष्टिक है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मखाना की खीर कैसे बनाते हैंhow to make foxnut makhana kheer

बन डोसा कैसे बनाते हैं।How to make Bun Dosa

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli