बन डोसा कैसे बनाते हैं।How to make Bun Dosa

 बन डोसा रेसिपी Bun Dosa recipeबनाना

दक्षिण भारतीय भोजन में डोसा सर्वाधिक लोकप्रिय है। डोसा कई प्रकार के बनाए जाते हैं। सादा डोसा, पेपर डोसा, मसाला डोसा और भी कई वैरायटी कई तरीकों से बनाया जाता है। बन  डोसा  स्पंजी मुलायम और जालीदार होता है। यह बनाने में आसान है।  बिना उड़द के बन डोसा बनाया जा सकता है।

बन डोसा ब्रेड की तरह फुला फुला होता है। इसीलिए इसे बन डोसा कहते हैं।






 बन या ब्रेड जैसे दिखने वाला डोसा बनाने के लिए सामग्री

*चावल डेढ़ कटोरी

*पका चावल 1 कटोरी

*पोहा1 कटोरी

*नमक स्वाद अनुसार

 *तेल 1/2 कटोरी

*हरी मिर्च 2 से 3

*जीरा1 चम्मच

*कड़ी पत्ता 10 से 12

तेन मिठाई कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें



*विधि*

बन डोसा बनाने के लिए चावल को 2 से3 घंटे तक पानी में भिगो लेंगे। 2 से 3 घंटे के बाद चावल को धोकर निकाल लेंगे। मिक्सी के जार में डालकर पीस लेंगे। इसमें ज्यादा पानी नहीं मिलाना है। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पीस लेंगे। पके हुए चावल और पोहा जार में डाल देंगे। इसे भी साथ में पीस लेंगे। पिसा हुआ मिश्रण मोटा और गाढ़ा होना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा कम रहनी है। अब इस मिश्रण को एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे। इसे 4 से 5 घंटे के लिए रख देंगे। यदि सुबह डोसा बनाना है, तो रात को पीस लेंगे और शाम को बनाना है, तो सुबह पीसकर 4 से 5 घंटे के लिए रख देंगे।






4 से 5 घंटे के बाद मिश्रण में खमीर उठ जाएगा। यदि तुरंत बनाना है, तो इसमें सोडा मिलाकर इसे बना सकते हैं। अन्यथा सोडा मिलाने की जरूरत नहीं है।एक सॉस पैन में दो चम्मच तेल गर्म करेंगे। उसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएंगे।कढ़ी पत्ता भी इसमें डाल देंगे। हल्का भून जाने पर उतार लेंगे। इसे मिश्रण में मिला कर चम्मच से अच्छी तरह मिला लेंगे। स्वादानुसार नमक मिला लेंगे।

एक गहरी कढ़ाई आंच पर रखेंगे। थोड़ा सा तेल कढ़ाई में डाल देंगे। तेल को चारों तरफ फैलाना है। एक से दो चम्मच मिश्रण को कढ़ाई में डालेंगे और हल्का सा फैला देंगे। इसके ऊपर ढक्कन लगाकर ढक देंगे। आंच मध्यम रखेंगे अब 2 से 4 मिनट के बाद ढक्कन हटाएंगे। डोसा  के चारों तरफ हल्का सा तेल डालेंगे। करछूल से बन डोसा पलट देंगे, ढक्कन लगा देंगे 3 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर डोसा को निकाल कर एक बर्तन में रखेंगे। इस तरह बारी-बारी बन डोसा बना लेंगे। यह डोसा बहुत ही मुलायम जालीदार होता है। बन डोसा को टमाटर की लाल चटनी या हरी मिर्च की चटनी , नारियल की चटनी,टमाटर सॉस के साथ खा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer