तेन मिठाई Honey candy कैसे बनाते हैं।How to makeThaen Mittai

 तेन मिठाई/ शहद मिठाई बनाना making Thaen Mittai Honey candy

 यह मिठाई शहद सी मिठास वाली मिठाई है। इसमें शहद का उपयोग नहीं होता है।पर शहद की तरह स्वाद होता है।यह बहुत वर्षों से केरल के दुकानों में मिलता रहा है। इसे चावल और उड़द से बनाया जाता है।तेन मिठाई जलेबी की तरह चाशनी से भरी रहती है।





केरला बोंडा कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें





तेन मिठाई बनाने सामग्री

उष्णा चावल 1कप भिगोया हुआ 1से2घंटे। सादा चावल भी उपयोग में लाया जा सकता है।

 उड़द1/4कप भिगोया हुआ  1से 2 घंटे

 शक्कर 1कप

 पानी चाशनी बनाने के लिए

 नमक स्वादानुसार

 खाने का सोडा 1/2चममच

 खाने का लाल या जलेबी रंग

 तेल तलने के लिए


भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें  



 विधि

चावल और उड़द को धोकर मिक्सी के जार में गाढ़ा पीस लेंगे। इडली के घोल की तरह होना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चम्मच से पानी डालकर चावल को पीसना है। उड़द भी इसी तरह पीसना है। ताकि घोल पतला नहीं बने। एक बर्तन में पिसा हुआ मिश्रण निकाल लेंगे। मिश्रण में नमक स्वादानुसार मिला लेंगे। इससे मिठास संतुलित रहेगी। खाने का सोडा मिला लेंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिलाकर रख देंगे। जलेबी रंग या फूड कलर मिला लेंगे। इसे भी अच्छी तरह मिला लेंगे।

एक बर्तन में डेढ़ कप शक्कर 1 कप पानी डालकर चासनी बना लेंगे। चासनी जलेबी की चाशनी की तरह रहेगी। इसे एक तार की चासनी नहीं बनाना है। चाशनी गाढ़ी हो जाने पर पानी मिलाकर पतला कर सकते हैं। नींबू का रस एक चम्मच मिला लेंगे। इससे शक्कर जमेगी नहीं है। खाने का रंग मिला लेंगे। अच्छी तरह मिला लेंगे।

एक कढ़ाई में तेल गर्म करने रखेंगे। आचं मध्यम रखना है। तेल हल्का गर्म होने पर पीस कर रखे हुआ मिश्रण को भजिया की तरह छोटे-छोटे गोलाकार में डालते जाएंगे।गोले बहुत छोटे छोटे डालने है। 2 मिनट के बाद उलट-पलट देंगे। हल्का ब्राउन कलर आने पर उतार लेंगे और चासनी में डाल देंगे। चासनी गर्म होनी चाहिए। इस तरह बाकी तेन मिठाई को तल कर चाशनी में डाल देंगे। 15 मिनट के बाद चासनी से तेन मिठाई को  एक प्लेट में निकाल लेंगे। तेन मिठाई चासनी सोखकर रसीली हो जाएगी। इस तरह शहद की तरह चासनी में डूबी हुई तेन मिठाई तैयार है।इसे रसभरी मिठाई कह सकते हैं। क्योंकि यह मीठे रस से भरी होती है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer