केरला बोंडा kerala Bonda

 केरला बोंडा उंडन पोरी कैसे बनाते हैं। केरला बोंडा उंडन पोरी

केरला बोन्डा गेहूं के आटे से बनने वाला एक मीठा पकवान है। इसे उंडनपोरी भी कहते हैं, अर्थात तेल में तला हुआ गोला। इसे बनाना बहुत आसान है घर में ही उपलब्ध चीजों से यह  झटपट बन जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है। बोंडा मुख्य रूप से गेहूं के आटे से निर्मित होने वाला एक पकवान है




दूध पाउडर बर्फी इसे भी पढ़ें


बोंडा बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा डेढ़ कप

सूजी 1/2 कप

गुड कुटी हुई 2 कप

 इलायची पाउडर 1/2

 जीरा दर-दरा कुटी 1 चम्मच

 पका केला 2 मध्यम आकार के

 नारियल बारीक टुकड़ों में  कटी हुई 1/2 कटोरी

 खाने का सोडा 1/2 सोडा चम्मच

नमक चुटकी भर

 तेल तलने के लिए

विधि

गुड को  एक बर्तन में एक कप पानी डालकर चासनी बनाना है। कुटी हुई गुड़ मिलाकर भी बोंडा बनाया जा सकता है। चासनी ठंडी होने पर उसमें पका केले का टुकड़ा डालेंगे। गेहूं का आटा मिलाएंगे सूजी डालेंगे। सभी चीजों को हाथों से मसलकर गाढ़ा घोल बना लेंगे। नमक मिलाएंगे। अच्छी तरह मिक्स होने पर जीरा और इलायची पाउडर मिलाएंगे। नारियल के बारीक टुकड़ों को इसमें मिलाएंगे। खाने का सोडा मिलाएंगे। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए, जिससे गोल गोल आकार में तल सके। मिश्रण को 2 से 3 घंटे के लिए रख देंगे।






2 से 3 घंटे के बाद मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएंगे। घोल पतला नहीं होना चाहिए। गोल पतला होनेे परआटा मिला सकते हैं। घोल गाढ़ा होना चाहिए। जिससे हाथों में लेकर भजिए की तरह तला जा सके।

 कढ़ाई में तेल गर्म करने रखेंगे। तेल गर्म होने पर आंच मध्यम रखेंगे। मिश्रण को हाथ में लेकर भजिए की तरह  तेल में डालेंगे। सुनहरा होने पर तल कर निकाल लेंगे। गरमा गरम बोंडा तैयार है बनाइए और सबको खिलाइए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer