मीठा पोहा चिवडा सुरक्षित रखी जा सकने वाली मीठा गुड़ पोहा aval vilayichathu

 अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा/चिवडा sweet rice flakes snack recipe 

मीठा गुड़ पोहा/चिवडा एक मीठा पकवान है। जिसे गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। पोहा का उपयोग नाश्ते के रूप में किया जाता है। पोहा नमकीन भी बनाया जाता है। गुड़ के साथ पोहा एक केरला व्यंजन है। अवल विलयिचथु मिठाई के रूप में खायी  जाती है। इसे बनाकर कई दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

 अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा /चिवडा बनाने के लिए सामग्री

मोटा या मध्यम पोहा या चिवडा 3 कप

नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी

गुड़ कद्दूकस किया हुआ 3 कटोरी

इलायची 3

सोंठ पाउडर एक चम्मच

तिल 1 चम्मच 

 फूटा चना दाल 1 चम्मच

 तिल और चना दाल इच्छा अनुसार मिला सकते हैं।





कॉटन डोसा cotton dosa सादा डोसा कैसे बनाते हैं



अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा बनाने की विधि

एक भारी तले वाले बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल 2 से 3 मिनट के लिए भून लेंगे।हल्का भूनना है। भुना हुआ नारियल एक बर्तन में अलग निकाल लेंगे।

 एक बर्तन में गुड़ और दो चम्मच पानी डालकर चाशनी बना लेंगे, चासनी को छान लेंगे। गुड़ की चाशनी एक तार की बननी चाहिए।

बन डोसा रेसिपी Bun dosa recipe 


छाने हुए चासनी में नारियल को डालकर एक बर्तन में गर्म करेंगे। 5 से 10 मिनट के बाद नारियल गुड का मिश्रण अच्छी तरह पक जाएगा। अब इसमें पोहा मिलाकर अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। इसके ऊपर इलायची पाउडर और सोंठ पाउडर डालकर 5 से 10 मिनट तक चलाएंगे।


Banana leaf appam Ela appam इला अप्पम


5 से 10 मिनट तक चलाने के बाद गुड़ नारियल अच्छी तरह आपस में मिल जाएंगे। अब इसे ठंडी होने के लिए रखेंगे। 1 दिन के बाद मीठा गुड़ पोहा खाने योग्य हो जाएगी। चना दाल और तिल हल्का भूनकर इच्छा अनुसार मिला सकते हैं।

अच्छी तरह ठंडी होने के बाद मीठा गुड़ पोहा को एक अच्छे साफ सूखे डिब्बे में रख सकते हैं। मीठा गुड़ पोहा कई दिनों तक उपयोग में लाई जा सकती है। 1 महीने तक  सुरक्षित रहती है।


सैंडविच डोसा sandwich dosa recipe कैसे बनाते हैं


अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा/ चिवडा नाश्ता के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे बहुत दिनों तक उपयोग किया जा सकता है। अवल विलयिचथु बच्चे और बड़े सभी को पसंद आएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer