सॉफ्ट मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं how to make soft dosa

 Cotton dosa making कॉटन डोसा बनाना

कॉटन डोसा का मतलब नरम स्पंजी रूई जैसे मुलायम डोसा से हैं। डोसा एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। केरल में प्रायः नाश्ता के रूप में डोसा बनाया जाता है। डोसा पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। बाजार में  कई तरह की डोसा उपलब्ध है।कॉटन डोसा  खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। कॉटन डोसा घर पर आसानी से बना सकते हैं। कॉटन डोसा  बहुत ही नर्म और मुलायम स्पंजी होती है। जो खाने में लाजवाब होती है।

कॉटन डोसा बनाने के लिए सामग्री

चावल 2 कप या कटोरी

बिना छिलके का उड़द दाल 1 कप या कटोरी

मेथी 1 चम्मच

पानी आवश्यकतानुसार

नमक स्वाद के अनुसार

तेल 1/2 कटोरी




पका केला के पकौड़े कैसे बनाते हैं banana fritters


विधि

कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल, उड़द, मेथी दाना को धोकर 4 से 5 घंटे भिगो लेंगे। इसके बाद इसे साफ धोकर निकालकर  मिक्सी के जार में डालकर गाढ़ा घोल पीस लेंगे। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार ही डालना है।ताकि डोसा का घोल ज्यादा पतला ना हो। डोसा के घोल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे। इसे खमीर उठाने के लिए रात भर छोड़ देंगे। सुबह इस बर्तन के घोल को चम्मच से अच्छी तरह मिलाकर आवश्यकतानुसार नमक मिला लेंगे।

कॉटन डोसा बनाने के लिए गैस पर तवा या नॉन स्टिक पैन रखेंगे। लोहे का तवा का उपयोग कर सकते हैं। 

 तवा हल्का गर्म होने पर उस पर एक चम्मच तेल को अच्छी तरह फैला लेंगे। उस पर एक से डेढ़ चम्मच तक डोसा का घोल को तवा पर डालकर चारों तरफ चम्मच से फैला लेंगे। एक तरफ सींक जाने पर एक चम्मच तेल डोसा के ऊपर फैलाकर  डाल देंगे। और करछुल से डोसा को पलट लेंगे। दूसरी तरफ भी सींक जाने पर डोसा को तवा से निकाल लेंगे। इस तरह कॉटन डोसा तैयार हो  जाएगी। बारी बारी से और डोसा बना लेंगे।



कॉटन डोसा बनाने के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

1. कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द की मात्रा दो अनुपात एक होना चाहिए।

2. अर्थात 2 कप चावल के लिए एक कप उड़द दाल लेना है।

3. चावल उड़द के साथ मेंथी मिलाने से डोसा बहुत नरम और स्वादिष्ट बनता है।

4. नॉन स्टिक पैन या लोहे के तवे को डोसा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

5.लोहे के तवे को डोसा बनाने के लिए इस्तेमाल करने के पूर्व उसे अच्छी तरह धोकर साफ कर लेना चाहिए ताकि डोसा का घोल तवा पर नहीं चिपके।

5.यदि डोसा का घोल तवे पर चिपकता है। तो तवे पर एक चम्मच नमक और एक चम्मच सरसों   डालकर गरम करें। एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह तवे को रगड़े इसके बाद पोछ कर फिर डोसा बनाएं।

6. डोसा बनाने की पूर्व तवे पर तेल अच्छी तरह लगाएं ताकि डोसा तवा पर नहीं चिपके।

7. कॉटन डोसा को बड़े आकार में नहीं बनाया जाता है। इसका आकार सामान्य रोटी के लगभग रखा जाता है।

कॉटन डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। यह बहुत नरम होती है। बहुत देर तक इसे रखे रहने पर भी नरम बनी रहती है। कॉटन डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ खा सकते हैं।

केरला व्यंजन और अन्य व्यंजनों की रेसिपी दी गई है इसे अवश्य पढ़ें।



1.पालडा प्रथमन रेसिपी

2.पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग

3.बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं

4.कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया

5.गेहूं आटे का भाप में पकाया केक

6.तेन मिठाई शहद मिठाई कैसे बनाते हैं

7.शारजाह मिल्क शेक रेसिपी

8.इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं

9.भाप में पकाया अप्पम रेसिपी

10.बन डोसा कैसे बनाते हैं

11.गेंहू के आटे और केले से बनने वाला अप्पम

12.गेहूं के आटे का उन्नी अप्पम रेसिपी

13.सुजियन कैसे बनाते हैं green gram balls

14.सैंडविच डोसा कैसे बनाते हैं

15.पका केले का पकौड़े

16.ela appam इला अप्पम


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer