चने दाल की खीर कैसे बनाते हैं।haw to make chickpea lentils Kheer

 चना दाल की खीर बनाना making chickpea lentils kheer




चना दाल की खीर बहुत आसानी से बनने वाला खीर है। इसमें चना दाल का उपयोग किया जाता है। चना दाल सभी घरों में लगभग उपलब्ध रहता है। चना दाल की खीर बहुत जल्दी बन जाती है।

चना दाल की खीर बनाने सामग्री***

चना दाल भिगोया हुआ 2 कटोरी

शक्कर 2 कटोरी

घी 3 बड़े चम्मच 

दूध 1/2 लीटर

इलायची पाउडर 1/2छोटी चम्मच

सोंठ पाउडर 1/2छोटी चम्मच

सेवई 1 कटोरी

काजू किशमिश 12 से 15




अरवाना पायसम खीर


विधि***

 चना दाल को पानी में आधा से 1 घंटे तक भिगोए। 1 घंटे के बाद कुकर में डालकर दो गिलास पानी मिलाकर तीन सीटी तक पकाएं। तीन सीटी के बाद कुकर उतार कर रख दे।

एक कढ़ाई या सॉस पैन में घी गर्म करेंगे। काजू किशमिश डालकर हल्का भूरा होने पर तल कर निकाल लेंगे। बारीक सेवई घी में तल कर निकाल लेंगे।

 एक मोटी तली वाले बर्तन में दूध गर्म करेंगे। उबाल आने पर बारीक सेवई डालकर नरम होने तक पकाएं। सेवई नरम हो जाने के बाद पकी हुई चने की दाल मिलाएंगे। शक्कर, इलायची पाउडर डालकर चम्मच से चलाते हुए पकाना है। शक्कर अपने स्वाद के अनुसार मिला सकते हैं। शक्कर घुल जाने पर सोंठ पाउडर मिला लेंगे। सोंठ पाउडर से खीर का स्वाद बढ़ जाता है।  इस खीर को निरंतर चम्मच से चलाते हुए पकाना है, अन्यथा तली में चिपक जाती हैं। 5 से 10 मिनट पकाने के बाद  खीर गाढ़ी हो जाती है। खीर तैयार होने पर एक बर्तन में निकाल लेंगे। काजू किशमिश ऊपर से डालकर सजावट कर लेंगे। चना दाल की खीर तैयार है।




 चना दाल की खीर बहुत स्वादिष्ट होती है। और स्वाद में लाजवाब होती है। बच्चों और बड़ों सभी को चना दाल की खीर पसंद आएगी। चना दाल की खीर बनाएं। स्वयं खाएं और सब को खिलाएं।

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं

केरला बोंडा कैसे बनाते हैं

कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया कैसे बनाते हैं

कच्चे आम को सुरक्षित कैसे रखें

रागी मिल्क शेक रेसिपी

एलोवेरा का शरबत कैसे बनाते हैं

आम का केरला स्टाइल अचार रेसिपी

गिलोय की चटनी

बेल का शरबत कैसे बनाते हैं

उपरोक्त कुछ अलग-अलग रेसिपी दी गई है इसे भी अवश्य पढ़ें।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer