कच्चे आम को सुरक्षित कैसे रखें How to preserve raw mangoes

 कच्चे आम का परिरक्षण या सुरक्षित रखना Preserving raw mangoes

 कच्चे आम को साल भर सुरक्षित कैसे रख सकते हैं

गर्मियों के मौसम में आम खूब मिलते हैं। मौसम के समाप्त होने पर आम बाजार से नदारद हो जाते हैं। कुछ आम के किस्मों को छोड़कर पुनः गर्मियों में आम मिलते हैं। आम को सुरक्षित या परिरक्षित किया जा सकता है। बिना तेल मसालों के कच्चे आम को नमक के द्वारा सुरक्षित रखा जा सकता है। नमक के उपयोग द्वारा आम 1 वर्ष से अधिक समय तक सुरक्षित रहता है। खड़ा नमक या नमक के ढेले के द्वारा आम को सुरक्षित रखने से आम खराब नहीं होते हैं। स्वाद में भी परिवर्तन नहीं होता है। इस तरह कच्चे आम को सुरक्षित रखने के लिए पानी उबालकर ठंडा कर उसका उपयोग किया जाता है। इसमें अन्य कोई सामग्री का उपयोग नहीं किया जाता है।







केरल में परंपरागत रूप से इस तरह आम को बहुत समय के लिए सुरक्षित रखा जाता है। इसमें विशेष रूप से मिट्टी से बने मटकी का उपयोग किया जाता है। मोटे मिट्टी के मटकी जो चौड़े मुंह वाले होते हैं, मटकी का उपयोग आम को रखने के लिए किया जाता है।

अरवाना पायसम खीर यह भी पढ़ें


* सामग्री*

*कच्चा आम 8 से10

 *पानी उबालकर ठंडा किया हुआ डेढ़ लीटर

 * नमक आधा किलो खड़ा नमक का उपयोग किया जाता है

 *हरि मिर्च  एक पाव या जितनी आवश्यकता हो छोटी तीखी मिर्च जिसे मलयालम में कांदारी मुलुक कहते हैं, का भी उपयोग किया जाता है।

*विधि *

एक भगोने में या बर्तन में पानी को उबाल कर ठंडा कर लिया जाता है। आम को धोकर साफ कपड़े से पोंछ कर सुखा लिया जाता है। आम के डंठल वाले हिस्से को काट कर अलग करते हैं। एक कांच की बर्नी या मिट्टी की मटकी को धोकर साफ कर लेते हैं बनीं में उबालकर ठंडा किया पानी डालते हैं। कच्चे आम को उस में डालते हैं, हरी मिर्च को धोकर पोछ लेते हैं। हरी मिर्च डाल देते हैं। नमक के ढेले या खड़ा नमक मिलाते हैं।  चम्मच से मिला लेते हैं। एक साफ सूती कपड़े को मटकी के मुंह पर बांधते हैं। ढक्कन लगाकर रख लेते हैं। बर्नी का उपयोग कर रहे हैं, तो बर्नी का ढक्कन लगा देते हैं। इस आम का उपयोग 3 महीने के बाद जब बाजार में आम उपलब्ध ना हो तब कर सकते हैं। इस नमक वाले कच्चे आम का उपयोग आम की चटनी बनाने या नारियल मिर्च की चटनी के साथ इस आम की करी बनाई जाती है।



टैपियोका या कप्पा का पुट्टु steamed Tapioca cake



जब भी आवश्यकता हो एक या दो आम निकालकर उसका उपयोग कर सकते हैं

* सावधानी *

मटकी या बर्नी में कच्चे आम पूरी तरह पानी में डूबी रहनी चाहिए।

इस आम की चटनी खाने में स्वादिष्ट होती है। किसी भी मौसम में आम का स्वाद लिया जा सकता है। नमक की आवश्यकता नहीं होती है इसमें नमक होता है। कच्चे आम को इस तरह सुरक्षित रखें। बरसात व ठंड के मौसम में आम खाने का आनंद लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मखाना की खीर कैसे बनाते हैंhow to make foxnut makhana kheer

बन डोसा कैसे बनाते हैं।How to make Bun Dosa

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli