बेल का शरबत Bael sharbat

बेल का शरबत बनाना making Bael sharbat wood apple fruit sharbat

 गर्मियों के शुरू होते ही बेल का फल बहुतायत में मिलता है। इस समय बेल पकने का समय होता है। अप्रैल और मई महीने में बेल पूरी तरह पक कर गिरने लगते हैं।यह फल पीले रंग का होता है, इसके ऊपर का आवरण बहुत कठोर होता है। बेल का फल शरीर को ठंडक देता है, लू से बचाव करता है। यह फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गर्मियों के दिनों में बेल का शरबत पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह कब्ज दूर करता है। शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसे बेल और बिल्व कहते हैं। बेल का वृक्ष भगवान शंकर का प्रिय वृक्ष है।बेल की पत्तियों को भगवान शंकर की पूजा में चढ़ाया जाता है।




बेल का शरबत बनाने के लिए बेल के फल को किसी भारी वस्तु से तोड़कर इसका खोल निकालते हैं। यह बहुत कड़ा आवरण होता है। बेल के गूदे को निकालकर इसे पानी में अच्छी तरह मसल कर  रेशे और बीज को छानकर अलग कर लेते हैं। अब यह बेल का रस शरबत बनाने के लिए तैयार है।



बेल का शरबत बनाने के लिए सामग्री

बेल का रस 2 गिलास

 शक्कर ढ़ाई गिलास

 साइट्रिक एसिड दानेदार या नींबू का सत डेढ़ चम्मच

 खाने का रंग आधा चम्मच या हल्दी पाउडर

यदि 1 लीटर बेल का रस लिया जाए तो 1 किलो शक्कर लगेगा।











विधि




एक मोटी तली के बर्तन में बेल का रस डालेंगे। उस में शक्कर मिलाकर आंच पर रखेंगे। शक्कर को घुलने तक चम्मच से मिलाएंगे। अच्छी तरह उबाल आने पर उसमें साइट्रिक एसिड मिलाएंगे। चम्मच से चलाते हुए पकाते हैं। आंच मध्यम रखेंगे। खाने का रंग या चुटकी  भर हल्दी इसमें मिला सकते हैं। 10 से 12 मिनट उबालने के बाद शरबत तैयार है। पकने पर बेल का शरबत पारदर्शी हो जाएगा। और शहद की तरह दिखाई देगा।

 आंच से उतारकर शरबत को ठंडी होने के लिए रख देंगे। ठंडी होने के बाद बेल के शरबत को कांच की शीशी में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं। यह कई दिनों तक खराब नहीं होता है। 3से4 बड़े चम्मच शरबत गिलास में डालकर उसमें पानी मिलाएंगे। बर्फ के टुकड़े  डालेगे।  मीठी और स्वादिष्ट  शरबत तैयार है। परिवार के साथ बेल की शरबत का आनंद लें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer