आम का केरला स्टाइल अचार रेसिपी mango pickle

 आम का केरला स्टाइल अचार Kerala style  mango achar recipe

केरल में आम के मौसम में आम से कई प्रकार के अचार मुरब्बा शरबत जैम जेली और व्यंजन बनाए जाते हैं। आम का देसी अचार जिसे केरल में कदुमंगा अचार कहते हैं। यह अचार आम और सरसों के दाने मिलाकर बनाया जाता है। इसमें कडु सरसों और मांगा आम को कहते हैं। यह अचार बहुत जल्दी बनता है। इसका तुरंत उपयोग किया जा सकता है। अतः विवाह या त्योहारों में इस अचार को बनाया जाता है। तुरंत उपयोग में लाया जाता है। यह केरल का पारंपरिक देसी अचार है।





गिलोय की चटनी कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें


कदु मांगा अचार बनाने के लिए सामग्री

कच्चे ताजे आम 3 या 1/2 किलो कैरी का भी उपयोग किया जा सकता है।

हल्दी पाउडर 2 टीस्पून

मिर्च पाउडर 1 टी स्पून

सरसों दाने 3 से 4 चम्मच

मेथी दाना डेढ़ चम्मच भूनकर कूटा हुआ

हींग1/2 टीस्पून

तेल नारियल तेल या सरसों तेल 1 पाव

कढीपत्ता 12 से 15

हरी मिर्च 10 से 12 कटी हुई

नमक 4 से 5 चम्मच स्वाद अनुसार

यह सामग्री आधा किलो आम बनाने के लिए है। यदि ज्यादा बनाना है, तो उसके हिसाब से मसालों की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।







कदुमंगा अचार बनाने की विधि

सर्वप्रथम आम को धो कर कपड़े से पोंछ लेते हैं। आम के छिलके उतार लेते हैं। आम को बारीक बारीक टुकड़ों में काट लेते हैं

एक भारी तले वाले बर्तन या कड़ाही में नारियल तेल या सरसों तेल गर्म करने रखते हैं। तेल गर्म होने पर उसमें दो चम्मच सरसों डालते हैं। सरसों चटकने पर हरी मिर्च लहसुन और कढी पत्ता डालते हैं। आंच को बंद कर देते हैं। बर्तन को आंच से उतार लेते हैं। इसमें दरदरा सरसों, दरदरा मेंथी, हींग, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर डालते हैं। इसे चम्मच से मिला लेंगे। आम के टुकड़ों को इसमें मिलाएंगे। चम्मच से चलाते हुए मसालों और आम को मिक्स कर लेंगे। नमक डालकर मिलाएंगे।

 पुनः कढ़ाई को आंच पर रखेंगे। मध्यम आंच पर 4 से 5 मिनट चलाते हुए गर्म करेंगे। अचार को पकाना नहीं है। आंच से उतारकर रखेंगे। अचार ठंडी होने पर कांच के बर्तन में या बर्नी में निकाल लेंगे। फ्रिज में यह बहुत दिन रहता है। यदि फ्रिज से बाहर रखना है, तो तेल की मात्रा ज्यादा रखनी होगी। तेल इतना होना चाहिए जिसमें आम पूरी तरह डूबी रहे।

सावधानी अचार निकालते समय गीले चम्मच का प्रयोग नहीं करना है। अचार खराब हो जाता है। इस अचार को धूप में रखने की जरूरत नहीं होती है। अचार को तुरंत खाया जा सकता है। कदुमंगा अचार बनाएं। कदु मांगा अचार का रोटी पराठा चावल के साथ आनंद लीजिए।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer