रागी मिल्क शेक रेसिपी ragi milk shake recipe

 रागी मिल्क शेक रेसिपी बनाना ragi milk shake recipe

रागी finger millet एक मोटा अनाज है। इसे रागी मडवा और मंडिया कहते हैं। छत्तीसगढ़ के   बस्तर में इसे मंडिया कहते हैं। यह सरसों के दाने की तरह लाल भूरे रंग के होते हैं। यह फाइबर युक्त होता है। मधुमेह और दिल को स्वस्थ रखने में रागी उत्तम है। रागी के बीज में प्रोटीन आयरन कैल्शियम पाया जाता है। रागी के आटे से डोसा, इडली, हलवा, खीर आदि खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। रागी के आटे और चावल को एक साथ पकाया जाता है।इस तरह मंडिया पेज बनाया जाता है, यह बस्तर में बहुत लोकप्रिय है। मंडिया पेज को पीने से गर्मी और लू से बचाव होता है।

रागी मिल्क शेक कैसे बनाते हैं





मिल्क शेक बनाने के लिए रागी के पाउडर का  उपयोग किया जाता है। रागी के आटा बनाने के लिए रागी को धोकर सुखा कर  पीसकर पाउडर बना लेते हैं। रागी के आटे को पानी में मिलाकर घोल लिया जाता है। इस तरह घोल बना लेते हैं।

सामग्री

रागी का आटा या पाउडर एक छोटी कटोरी

पानी तीन गिलास

उबला हुआ दूध डेढ़ गिलास

 शक्कर 1 कटोरी

बादाम 12 से 15

काजू 12 से 15

इलायची 2 से 3

शारजाह मिल्क शेक कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें



विधि

रागी मिल्क शेक बनाने के लिए रागी पाउडर को तीन गिलास पानी में घोल लेंगे। घोल को छान लेंगे। रागी पाउडर के घोल को एक भगोना में या किसी बर्तन में लेकर आंच में रखेंगे। चम्मच से चलाते हुए इसे पकाना है। नीचे तली में चिपकने से बचाने के लिए इसे चलाते रहना है। कुछ ही देर में यह पक जाता है। गाढ़ा होने से पहले इसे आंच से उतार लेते हैं। दूध को अच्छी तरह उबाल लेते हैं।


 अवलोस पोड़ी,अवलोस उंडा rice laddu


बादाम को पानी में आधा घंटा भिगो कर रखेंगे   छिलका अलग कर लेंगे। मिक्सी के जार में बादाम, काजू, शक्कर, इलायची और थोड़ा दूध मिलाकर पीस लेंगे। इसे दरदरा पीसना है। शक्कर की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रख सकते हैं। इस पेस्ट को उबले दूध में मिला लेंगे। पके हुए रागी घोल को दूध में मिला लेंगे।शेक गाढ़ा होने तक पकाएं।  मिश्रण को 2 से 3 मिनट पकाकर आंच से उतार लेंगे। इसे ठंडी होने रखेंगे। कमरे के तापमान पर ठंडी होने पर रागी मिल्क शेक फ्रीज में 2 से 3 घंटे तक रखेंगे





मेथी ब्रेड पकोड़ा रेसिपी


2 से 3 घंटे के बाद रागी मिल्क शेक को गिलास में निकाल लेंगे। ऊपर कटी हुई काजू, पिस्ता, बादाम की कतरन या जो भी मेवा डालना है, डालकर सजावट कर लेंगे। ठंडी ठंडी रागी मिल्क शेक तैयार है। यह शरीर को तरावट देती है, पीने में सुपाच्य और स्वादिष्ट है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer