इडियप्पम बनाने में गर्म पानी का उपयोग क्यों करते हैंwhy hot water is used to make idiyappam

 इडियप्पम बनाने के लिए गर्म पानी का उपयोग Use of hot water to make idiyappam

इडियप्पम केरल का सुबह का नाश्ता है। सुबह-सुबह इडियप्पम और चना या छोले की सब्जी बहुत बढ़िया मजेदार नाश्ता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। चावल को 2 से 3 घंटे पानी में भिगो लेते हैं। फिर इसे मिक्सी में चला कर आटा बना लेते हैं। आटा को कढ़ाई में हल्का गरम करने के बाद इससे  इडियप्पम  बनाते हैं।

 मिल में पीसाया हुआ चावल के आटे का इस्तेमाल कर  इडियप्पम आसानी से बनाया जा सकता है।मिल में पीसे हुए आटे को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती है।

इडियप्पम बनाने के लिए चावल के आटे को गर्म पानी से गूंथा जाता है। गर्म पानी से गूंथने से  चावल का आटा नरम हो जाता है। ठंडे पानी से यदि हम चावल के आटे को गूंथे तो सही तरीके से इडियप्पम नहीं बन पाता है। इडियप्पम बनाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग किया जाता है। गुनगुने पानी से चावल के आटे को गूंथ लिया जाता है, और इससे इडियप्पम बनाते हैं।






इडियप्पम कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें



 एक और विधि में इडियप्पम को एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें आधा चम्मच नमक डालकर उसमें चावल के आटे को डालकर चम्मच से अच्छी तरह चला लेते हैं।  कुछ ठंडा होने पर उस आटे को निकाल लेते हैं।इस आटे को गूंथ कर उससे इडियप्पम बनाते हैं। इस तरह इडियप्पम बनाने से इडियप्पम टूटता नहीं है। अच्छी तरह भाप में पक जाता है।

इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं


  इडियप्पम बनाने के लिए ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे चावल में जो चिपचिपा पन होता है। गर्म पानी के उपयोग से अच्छी तरह गर्म होने से चावल का चिपचिपाहट अच्छी तरह बन पाता है। और बिना टूटे इडियप्पम तैयार हो जाता है। इडियप्पम बनाते समय हमेशा गुनगुना पानी या गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer