ओरियो बिस्कुट चाकलेट पेड़ा how to make Oreo biscuit chocolate peda

 ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा घर पर बनाना

ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा हम आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बहुत ही सरल रेसिपी है। कम सामानों में घर में उपलब्ध सामग्री से यह पेड़ा तैयार की जा सकती है। और स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़ा का घर में ही स्वाद लिया जा सकता है।

ओरियो चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

ओरियो बिस्कुट ₹10 वाला पैकेट 2

शक्कर पिसी हुई 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार

घी 2  बड़े चम्मच

दूध पाउडर 3 बड़े चम्मच या 40 ग्राम

उबला हुआ दूध 1/2 कटोरी





ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा बनाने की विधि

ओरियो बिस्कुट का ₹10 वाला दो पैकेट बिस्किट लेंगे। ओरियो बिस्कुट के क्रीम को अलग कर लेंगे अब क्रीम निकाले गए बिस्कुट को एक मिक्सी के जार में डालकर उसमें शक्कर मिलाकर बारीक पीस लेंगे। इसे एक बर्तन में अलग निकाल कर रख लेंगे।

एक भारी तली वाली कढ़ाई में या सॉस पैन में दूध पाउडर और घी मिलाएंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। एक चम्मच दूध डालकर चम्मच से मिलाते हुए अच्छा पेस्ट बना लेंगे। इसमें दूध थोड़ी थोड़ी मात्रा में मिलाना है। दो से तीन चम्मच दूध की आवश्यकता पड़ेगी। ताकि एक अच्छा चिकनाई वाला पेस्ट बन जाए। इसमें ओरियो बिस्कुट पाउडर को अच्छी तरह मिला लेंगे।

 गैस पर मिश्रण वाली कढ़ाई रखकर हल्का गर्म करेंगे। आंच कम रखेंगे। अच्छी तरह मिला लेंगे। यह मिश्रण कढ़ाई या बर्तन छोड़ने लगे तब इसे आंच से उतार लेंगे। इसे ठंडी होने के लिए रखेंगे।

निकाल कर रखे गए क्रीम को अच्छी तरह हाथों से मसल कर मुलायम कर लेंगे। अब ठंडी हुई ओरियो बिस्कुट के तैयार मिश्रण को एक प्लास्टिक की साफ पन्नी पर रखकर उसे हाथों से गोल रोटी की तरह  गोलाकार फैला लेंगे। क्रीम के मिश्रण को बीच में रखकर फैला लेंगे। ओरियो बिस्कुट के मिश्रण को प्लास्टिक की पन्नी पर रखते हुए लपेट लेंगे। इस तरह बेलनाकार लपेट लेंगे।  प्लास्टिक की पन्नी में रखकर दोनों किनारों को रबर बैंड से बंद कर लेंगे। ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा को फ्रीज में 4 से 5 घंटा के लिए जमने के लिए रख देंगे।

 4 से 5 घंटे के बाद यह चॉकलेट पेड़ा अच्छी तरह सेट हो जाएगी। प्लास्टिक की पन्नी से निकाल कर चाकू की सहायता से पेड़े के आकार में काट लेंगे। ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा तैयार है।

ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा बच्चों के साथ ही बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी।

केरला व्यंजन और औषधि व्यंजन की रेसिपी दी गई है अवश्य पढ़ें।


1.पालडा प्रथमन रेसिपी

2.पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग

3.बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं

4.कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया

5.गेहूं आटे का भाप में पकाया केक

6.तेन मिठाई शहद मिठाई कैसे बनाते हैं

7.शारजाह मिल्क शेक रेसिपी

8.इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं

9.भाप में पकाया अप्पम रेसिपी

10.बन डोसा कैसे बनाते हैं

11.गेंहू के आटे और केले से बनने वाला अप्पम

12.गेहूं के आटे का उन्नी अप्पम रेसिपी

13.सुजियन कैसे बनाते हैं green gram balls

14.सैंडविच डोसा कैसे बनाते हैं

15.पका केले का पकौड़े




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer