ब्रेड से केक कैसे बनाते हैं how to make steamed bread cake

ब्रेड से बनने वाला भाप में पकाया केक बनाना

 मैदा से बनने वाले केक सबने खाए हैं। ब्रेड से उसी तरह का केक आसानी से बना सकते हैं। ब्रेड से बने केक स्वाद में मैदा से बने केक की तरह ही होते हैं। इसे भाप में पका कर आसानी से बनाया जा सकता है। इस तरह तैयार ब्रेड के केक को भाप के अलावा ओवन में रखकर भी तैयार किया जा सकता है। यदि ओवन है, तो इस ब्रेड के केक को ओवन में भी आसानी से बना सकते हैं।







*ब्रेड से केक तैयार करने के लिए सामग्री*

*ब्रेड के स्लाइस 4

*शक्कर 2 कटोरी या कप या मिठास के अनुसार

*मैदा 1 कप

*अंडा 2  अंडे का उपयोग नहीं करना है तो इसकी जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं

*मक्खन या तेल 1/2 कप

*दूध उबाल कर ठंडा किया हुआ 1 कप

*कोको पाउडर 2 चम्मच

*बेकिंग  पाउडर 1/2 चम्मच

*खाने  का सोडा1/2 चम्मच

 *वेनिला एसेंस 1/2 चम्मच

*काजू किशमिश 15 से 20 टूटी फ्रूटी भी मिला सकते हैं।

*विधि*

**ब्रेड के स्लाइस के छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे। इसे हाथ से मसलकर बारीक कर लेंगे। एक मिक्सी जार में अंडे तोड़ कर डालेंगे। शक्कर, मक्खन या तेल मिला लेंगे, इसे एक बार चला लेंगे। इस मिश्रण में बारीक किए हुए ब्रेड को मिलाकर चला लेंगे। आवश्यकतानुसार  दूध डाल देंगें। जिससे ब्रेड आसानी से घुल जाए। केक के मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लेंगे।

**एक बर्तन में एक छलनी रखकर  मैदा, बेकिंग पाउडर, खाने का सोडा, कोको पाउडर मिलाकर छान लेंगे। इस छाने हुए मैदा को ब्रेड के मिश्रण में मिलाकर चम्मच से एक दिशा में चलाते हुए मिला लेंगे। वेनिला एसेंस मिलाकर चम्मच से चला लेंगे। केक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है

**जिस बर्तन में केक बनाना है, उसपर एक बटर पेपर या सफेद पेपर में  तेल मल कर बटर पेपर की तरह लगा देंगे। केक के मिश्रण को बर्तन में डालकर उस पर काजू किशमिश या टूटी फ्रूटी मिला लेंगे। बर्तन को एक दो बार सतह पर रखकर ठोक लें।  हवा के बुलबुले हट जाएंगे।

**किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर जाली रखकर इस मिश्रण वाले बर्तन को रखकर भाप में पका लेंगे। आंच मध्यम रखें। इस मिश्रण को ओवन में रखकर भी पकाया जा सकता है 15 से 20 मिनट भाप में पकाने के बाद आंच से उतार लेंगे।चम्मच के किनारे से दबा कर देख लेंगे। अगर मिश्रण चिपकता है तो और पका लेंगे। ब्रेड से बनने वाला केक तैयार है। यह ब्रेड केक बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।

1.पालडा प्रथमन रेसिपी

2.पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग

3.बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं

4.कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया

5.गेहूं आटे का भाप में पकाया केक

6.तेन मिठाई शहद मिठाई कैसे बनाते हैं

7.शारजाह मिल्क शेक रेसिपी

8.इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं

9.भाप में पकाया अप्पम रेसिपी

10.बन डोसा कैसे बनाते हैं

विशेष केरला व्यंजनों की रेसिपी दी गई है। इसे अवश्य पढ़ें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli