संदेश

सुजीयन कैसे बनाते हैं how to make susiyan sweet green gram balls

चित्र
 Susiyam,susiyan,sukhiyan recipe  सुजियन या सुखीयन एक केरला पकवान है। जिसे चाय के साथ नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। यह एक मीठी डिश है।इस पकवान को बनाने के लिए हरा मूंग का उपयोग किया जाता है।हरा मूंग, नारियल और गुड़ का मिश्रण बनाकर सुजियन बनाया जाता है। * सुजियन बनाने के लिए सामग्री *हरा मूंग 1कप या कटोरी *गुड़ कद्दूकस किया हुआ 2कटोरी *नारियल कद्दूकस किया हुआ 1कटोरी *इलायची पाउडर 1/2चम्मच *जीरा कुटी हुई 1चम्मच * घोल बनाने के लिए सामग्री *मैदा 2 कप *चावल का आटा 1/2कप  *खाने का सोडा 1/2 चम्मच  *पानी घोल बनाने के लिए  *नमक चुटकी भर *तलने के लिए तेल *विधि* हरा मूंग या साबूत मूंग को पानी में भिगोकर रख लेंगे।  4 से 5 घंटे के लिए मूंग को भिगो लेंगे। मूंग को धोकर कुकर में एक सीटी पका लेंगे। मूंग ज्यादा गलना नहीं चाहिए।या एक बर्तन में पका लें। इसे एक बर्तन में अलग निकालकर रखेंगे। नारियल कद्दूकस किया हुआ और गुड़ मूंग में मिला लेंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। इलायची पाउडर और जीरा कुटी हुई इसमें मिलाएंगे। इसके छोटे-छोटे गोले या लड्डू बना लेंगे आंवले से थोड़े ब...

गेहूं आटे का उन्नी अप्पम how to make wheat flour unniyappam

चित्र
 गेहूं आटे का उन्नीअप्पम उन्नियप्पम कैसे बनाते हैं उन्नि अप्पम चावल से बनने वाला एक मीठा पकवान है।उन्नियप्पम को घरों में मीठे व्यंजन के रूप में प्रायः बनाया जाता है। इसे केरल में मंदिरों में भगवान को भोग के रूप में बनाया जाता है।विशेषकर गणेश भगवान के मंदिर में यह प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। यह बहुत आसानी से बनने वाली रेसिपी है। चावल के आटे की तरह ही गेहूं के आटे से उन्नियप्पम बनाया जा सकता है।चावल के आटे से बनने वाले उन्नियप्पम की तरह ही स्वादिष्ट होती है। घी में तलकर इसे बनाया जाता है। उन्नियप्पम बनाने के लिए सामग्री गेहूं का आटा 2 कप या कटोरी सूजी या रवा 1/2 कटोरी गुड 2 कप कद्दूकस किया हुआ पका केला 2 इलायची पाउडर 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच काला तिल 1 चम्मच नारियल के टुकड़े बारीक कटे हुए 2चम्मच घी या तेल तलने के लिए बेकिंग पाउडर या खाने का सोडा 1/2 चम्मच विधि गुड को एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर चासनी बना लेंगे। एक बर्तन में या भगोने में गेहूं का आटा, सूजी मिला लेंगे। पके केले को हाथों से मसलकर मिला लेंगे। इस मिश्रण में गुड की चासनी को छानकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लेंगे।मिश्रण गा...

गेहूं के आटे और केले का अप्पम wheat flour banana pancakes

चित्र
 गेहूं के आटे और केले का अप्पम या पेनकेक wheat flour and banana pancakes  गेहूं के आटे का अप्पम खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह बहुत झटपट बनने वाली एक रेसिपी है। यह एक मीठी डिश है, जो बहुत कम चीजों से बनती हैं। गेहूं आटे का अप्पम छोटे-छोटे बच्चों को बहुत पसंद आता है मीठी होने के कारण छोटे बच्चे को भाता है। गेहूं आटे का अप्पम पेनकेक बनाने के लिए सामग्री *गेहूं का आटा 2कटोरी या 2 कप *गुड कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी या मिठास के अनुसार  *पका केला 2 *खाने का सोडा 1/2 छोटी चम्मच *जीरा कुटी हुई 1/2 चम्मच *नारियल कद्दूकस किया हुआ 1/2 कटोरी *इलायची पाउडर 1/2 चम्मच *विधि* गेहूं के आटे का अप्पम pancakes बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालेंगे। पके हुए केले को मसल कर आटे में मिलाएंगे। गुड डालेंगे पानी डालकर हाथों से जोड़ लेंगे इसे ज्यादा गुंथना नहीं है।  ताकि हम हाथों से लेकर इसे तवे पर डाल सके।  इसमें किसा हुआ नारियल, जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, सोडा पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिला लेंगे। इसे रोटी के आटे की तरह बेलना नहीं है। सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाने पर इस...

ब्रेड से केक कैसे बनाते हैं how to make steamed bread cake

चित्र
ब्रेड से बनने वाला भाप में पकाया केक बनाना  मैदा से बनने वाले केक सबने खाए हैं। ब्रेड से उसी तरह का केक आसानी से बना सकते हैं। ब्रेड से बने केक स्वाद में मैदा से बने केक की तरह ही होते हैं। इसे भाप में पका कर आसानी से बनाया जा सकता है। इस तरह तैयार ब्रेड के केक को भाप के अलावा ओवन में रखकर भी तैयार किया जा सकता है। यदि ओवन है, तो इस ब्रेड के केक को ओवन में भी आसानी से बना सकते हैं। *ब्रेड से केक तैयार करने के लिए सामग्री* *ब्रेड के स्लाइस 4 *शक्कर 2 कटोरी या कप या मिठास के अनुसार *मैदा 1 कप *अंडा 2  अंडे का उपयोग नहीं करना है तो इसकी जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं *मक्खन या तेल 1/2 कप *दूध उबाल कर ठंडा किया हुआ 1 कप *कोको पाउडर 2 चम्मच *बेकिंग  पाउडर 1/2 चम्मच *खाने  का सोडा1/2 चम्मच  *वेनिला एसेंस 1/2 चम्मच *काजू किशमिश 15 से 20 टूटी फ्रूटी भी मिला सकते हैं। *विधि* **ब्रेड के स्लाइस के छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे। इसे हाथ से मसलकर बारीक कर लेंगे। एक मिक्सी जार में अंडे तोड़ कर डालेंगे। शक्कर, मक्खन या तेल मिला लेंगे, इसे एक बार चला लेंगे। इस मिश्रण में बारीक किए...

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer

चित्र
 पालड़ा प्रथमन  पालडा प्रथमन केरल में ओणम पर्व के अवसर पर सद्या अर्थात पारिवारिक भोज के अवसर पर परोसा जाने वाली एक विशेष मीठी खीर है। पाल अड़ा प्रथमन बहुत स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। यह विशेष अवसरों और त्योहारों पर इसे बनाया जाता है। विशेष रूप से ओणम के अवसर पर प्रथमन बनाया जाता है। अड़ा कैसे बनाते हैं अडा प्रथमन बनाने के लिए सबसे पहले अडा बनाया जाता है। यह चावल से बनने वाला एक खाद्य पदार्थ है। इसके लिए चावल को पानी में भिगोकर निथार लेते हैं। इसे मिक्सी में चला कर इसका एक घोल तैयार करते हैं। इस घोल को केले के पत्ते में चम्मच की सहायता से फैलाते हैं। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि  केले के पत्ते पर टिका रह सके। फिर केले के पत्ते को मोड़ कर लपेट कर  बांध लेते हैं। इसे एक बड़े भगोना में या स्टीमर में रखकर भाप में पका लेते हैं। 20 मिनट तक पकाने पर  अड़ा तैयार हो जाता है। इसे ठंडे होने पर केले के पत्ते से छुड़ा लेते हैं। और धूप में सुखा लेते हैं इस तरह अडा तैयार हो जाता है। आजकल तैयार अड़ा दुकानों में मिलता है। पालडा प्रथमन बनाने के लिए सामग्री  दूध 2 गिला...

पत्त इला करी पत्तेदार औषधि सागhow to make patta Ela curry

चित्र
  पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग  केरल में  कार्कीडका माह में पत्त इला करी खाने का चलन है। यह पत्त इला करी 10 प्रकार की पत्तेदार साग से बनती है। पत्त का मतलब 10 इला का मतलब पत्तियां है। कार्कीडका माह17जुलाई से 17 अगस्त के मध्य में यह साग महीने में एक से दो बार खाया जाता है। इस पत्तेदार साग को औषधि के रूप में खाया जाता है। इससे शरीर को आवश्यक विटामिन आयरन और अन्य जरूरी तत्व का लाभ मिलता है। बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें पत्तेदार औषधीय साग बनाने के लिए सामग्री कद्दू की पत्तियां  अरबी की पत्तियों  जिमीकंद की पत्तियां  लोबिया या बरबटी की पत्तियां  करेले की पत्तियां  कुंदरू की पत्तियां  लौकी की पत्तियां  गिलकी, तरोई की पत्तियां  लाल भाजी की पत्तियां  हरी मिर्च की पत्तियां कार्कीडका कान्जी औषधीय दलिया कैसे बनाते हैं सभी पत्तियां दो से तीन और नरम लेनी है।उपरोक्त पत्तियां उपलब्ध ना हो तो खाने योग्य सब्जियों की दो से तीन नरम पत्तियां उपयोग में लाई जा सकती है। सभी साग को धोकर बारीक काट लेंगे। बन डोसा कैसे बनाते हैं...

बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैंhow to make bamboo shoots recipe

चित्र
 बांस की कोंपल करील की सब्जी वर्षा के मौसम में बांस में कोंपल उगती है। यह कोंपल बढ़ने के बाद बांस बन जाती है। जब यह कोंपल अवस्था में होती हैं। तब इसकी सब्जी बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में इसे करील कहते हैं  वन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों के द्वारा बांस की करील एकत्र कर बाजार में बेचा जाता है।  करील की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं करील की सब्जी बनाने के लिए सामग्री *** *बांस की करील  3 से 4 *प्याज 1 * हरी मिर्च 2 से 3  *अदरक छोटा टुकड़ा * लहसुन 5 से 6 कली  *टमाटर 2  सभी बारीक कटी हुई  *मिर्च पाउडर आधा चम्मच *  हल्दी पाउडर 1 चम्मच *धनिया पाउडर 1 चम्मच * नमक स्वादानुसार  *गरम मसाला आधा चम्मच  *चना दाल आधी कटोरी *तेल 2 चम्मच  *पानी आवश्यकता अनुसार बन डोसा कैसे बनाते हैं *विधि * बांस करील को बारीक बारीक टुकड़ों में काट लेंगे टुकड़े  बारीक स्लाइस रखने हैं। जिससे करील अच्छी तरह पक जाए। एक बर्तन में करील डालेंगे दो से तीन गिलास पानी डालेंगे। हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकने के लिए रखेंगे। कम से कम 12 से 15 म...