संदेश

मीठा पोहा चिवडा सुरक्षित रखी जा सकने वाली मीठा गुड़ पोहा aval vilayichathu

चित्र
 अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा/चिवडा sweet rice flakes snack recipe  मीठा गुड़ पोहा/चिवडा एक मीठा पकवान है। जिसे गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। पोहा का उपयोग नाश्ते के रूप में किया जाता है। पोहा नमकीन भी बनाया जाता है। गुड़ के साथ पोहा एक केरला व्यंजन है। अवल विलयिचथु मिठाई के रूप में खायी  जाती है। इसे बनाकर कई दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।  अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा /चिवडा बनाने के लिए सामग्री मोटा या मध्यम पोहा या चिवडा 3 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी गुड़ कद्दूकस किया हुआ 3 कटोरी इलायची 3 सोंठ पाउडर एक चम्मच तिल 1 चम्मच   फूटा चना दाल 1 चम्मच  तिल और चना दाल इच्छा अनुसार मिला सकते हैं। कॉटन डोसा cotton dosa सादा डोसा कैसे बनाते हैं अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा बनाने की विधि एक भारी तले वाले बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल 2 से 3 मिनट के लिए भून लेंगे।हल्का भूनना है। भुना हुआ नारियल एक बर्तन में अलग निकाल लेंगे।  एक बर्तन में गुड़ और दो चम्मच पानी डालकर चाशनी बना लेंगे, चासनी को छान लेंगे। गुड़ की चाशनी एक तार की बननी चाह...

सॉफ्ट मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं how to make soft dosa

चित्र
 Cotton dosa making कॉटन डोसा बनाना कॉटन डोसा का मतलब नरम स्पंजी रूई जैसे मुलायम डोसा से हैं। डोसा एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। केरल में प्रायः नाश्ता के रूप में डोसा बनाया जाता है। डोसा पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। बाजार में  कई तरह की डोसा उपलब्ध है।कॉटन डोसा  खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। कॉटन डोसा घर पर आसानी से बना सकते हैं। कॉटन डोसा  बहुत ही नर्म और मुलायम स्पंजी होती है। जो खाने में लाजवाब होती है। कॉटन डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कप या कटोरी बिना छिलके का उड़द दाल 1 कप या कटोरी मेथी 1 चम्मच पानी आवश्यकतानुसार नमक स्वाद के अनुसार तेल 1/2 कटोरी पका केला के पकौड़े कैसे बनाते हैं banana fritters विधि कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल, उड़द, मेथी दाना को धोकर 4 से 5 घंटे भिगो लेंगे। इसके बाद इसे साफ धोकर निकालकर  मिक्सी के जार में डालकर गाढ़ा घोल पीस लेंगे। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार ही डालना है।ताकि डोसा का घोल ज्यादा पतला ना हो। डोसा के घोल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे। इसे खमीर उठाने के लिए रात भर छोड़ देंगे। सुबह इस बर्तन के घोल को चम्मच से अच्छी त...

इला अप्पम कैसे बनाते हैंhow to make ela appam banana leaf appam Ela ada

चित्र
 इला अप्पम banana leaf appam इला अप्पम चावल का आटा, गुड़ और नारियल से बनने वाला एक मीठा अप्पम रेसिपी है। इसे बनाने के लिए चावल आटे का उपयोग किया जाता है। और इलाअप्पम केले के पत्ते में लपेटकर बनाया जाता है।  पत्तों को मलयालम में इला कहते हैं इसीलिए इसे इला अप्पम या इला अडा कहते हैं। यह एक केरल का पारंपरिक व्यंजन है। इला अप्पम भाप में पकाए जाने वाला एक अप्पम रेसिपी है इलाअप्पम बनाने के लिए सामग्री *केला के पत्ते 1 *चावल का आटा 2 कप *नारियल  कद्दूकस किया  हुआ 2 कप *गुड कुटी हुई या कद्दूकस किया हुआ 2 कप साफ गुड़ का उपयोग करें *जीरा 1 चम्मच कुटी हुई *नमक चुटकी भर *चावल के आटा गूंथने के लिए पानी आवश्यकतानुसार विधि इला अप्पम बनाने के लिए साफ केले के पत्ते लेंगे।  इस पत्ते के छोटे-छोटे टुकड़े करेंगे। पत्ते का आकार एक छोटे रुमाल की तरह लेंगे। इसी पर  चावल का आटा का मिश्रण रखना है।केले के बीच वाले मोटे हिस्से को अलग कर लेंगे। केले के पत्ते को गैस पर या आंच के ऊपर रखकर हल्का गर्म कर लेंगे। इससे पत्ते मुलायम हो जाएंगे। केले के पत्ते पर हल्का सा तेल मल लेंगे। एक बर्तन म...

ओरियो बिस्कुट चाकलेट पेड़ा how to make Oreo biscuit chocolate peda

चित्र
 ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा घर पर बनाना ओरियो बिस्कुट का चॉकलेट पेड़ा हम आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बहुत ही सरल रेसिपी है। कम सामानों में घर में उपलब्ध सामग्री से यह पेड़ा तैयार की जा सकती है। और स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़ा का घर में ही स्वाद लिया जा सकता है। ओरियो चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए सामग्री ओरियो बिस्कुट ₹10 वाला पैकेट 2 शक्कर पिसी हुई 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार घी 2  बड़े चम्मच दूध पाउडर 3 बड़े चम्मच या 40 ग्राम उबला हुआ दूध 1/2 कटोरी ओरियो बिस्कुट चॉकलेट पेड़ा बनाने की विधि ओरियो बिस्कुट का ₹10 वाला दो पैकेट बिस्किट लेंगे। ओरियो बिस्कुट के क्रीम को अलग कर लेंगे अब क्रीम निकाले गए बिस्कुट को एक मिक्सी के जार में डालकर उसमें शक्कर मिलाकर बारीक पीस लेंगे। इसे एक बर्तन में अलग निकाल कर रख लेंगे। एक भारी तली वाली कढ़ाई में या सॉस पैन में दूध पाउडर और घी मिलाएंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। एक चम्मच दूध डालकर चम्मच से मिलाते हुए अच्छा पेस्ट बना लेंगे। इसमें दूध थोड़ी थोड़ी मात्रा में मिलाना है। दो से तीन चम्मच दूध की आवश्यकता पड़ेगी। ताकि एक अच्छा चिकनाई वाला पेस्ट...

बेसन की इडली कैसे बनाते हैंhow to make instant besan idli

चित्र
 बेसन की झटपट बनने वाली इडली झटपट तैयार होने वाली बेसन की इडली आसानी से बनाई जा सकती है। बेसन की इडली तुरंत  बना कर तैयार की जा सकती है। जब इडली खाने का मन हो तो इडली बनाने की बहुत सी तैयारियां  करनी पड़ती है। लेकिन बेसन की इडली झटपट बन जाती है। बेसन की इडली तेल रहित  पौष्टिक नाश्ता है। *झटपट तैयार होने वाली बेसन की इडली बनाने के लिए सामग्री* *बेसन 2 कप या कटोरी *चावल का आटा 1 कप *सूजी या रवा 1/2 कप *नमक स्वाद अनुसार *खाने का सोडा 1/2 चम्मच *पानी घोल बनाने के लिए *हरी मिर्च 3 से 4 बारीक कटी हुई *कड़ी पत्ता 2 डंठल *धनिया पत्ता बारीक कटी हुई 1/2 कटोरी *अदरक का छोटा  टुकड़ा बारीक कटी हुई *विधि* बेसन की इडली बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन को छलनी से छान कर डाल देंगे। इसमें चावल का आटा और सूजी मिला लेंगे।इडली में दरदरा पन लाने के लिए चावल का आटा और सूजी का इस्तेमाल करते हैं। खाने का सोडा मिला लेंगे। बारीक कटी हरी धनिया, कटी हरी मिर्च, अदरक, कढीपत्ता मिला लेंगे। पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। गाढ़ा घोल तैयार करेंगे। इडली के मिश्रण की तरह ...

केला पकौड़े how to make ripe banana fritters pakoda

चित्र
 पका केला के पकौड़े  पका केला के पकौड़े खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है।मात्र केला मैदा और शक्कर से तैयार किए जाते हैं। केला के पकौड़े बनाने के लिए पके केले की जरूरत होती है। ज्यादा पके केले का इस्तेमाल नहीं करें। * केला के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री * *पके  हुए केले 3 *2 कप मैदा * चावल  काआटा 1/2 कप * शक्कर पिसा हुआ 1 कप या स्वाद के अनुसार * नमक 2 चुटकी *पानी  घोल बनाने के लिए *इलायची पाउडर 1 चम्मच *खाने का सोडा 1/2 चम्मच *तेल तलने के लिए *विधि * एक भगोना या बर्तन में मैदा छान लेंगे। पके केले के छिलके निकाल कर अच्छी तरह मसल कर मैदा में मिला देंगे। चावल का आटा और शक्कर मिलाकर थोड़ी मात्रा में पानी डालकर एक  गाढ़ा घोल तैयार करेंगे। अब इसमें चुटकी भर नमक, इलायची पाउडर, खाने का सोडा  मिला लेंगे। घोल पतला नहीं होना चाहिए। इसे एक चम्मच के सहायता से या हाथों के द्वारा हम तेल मे भजिया की तरह डाल कर तल लेंगे। गैस पर एक कढ़ाई रखेंगे, तेल डालेंगे। तेल गर्म हो जाने पर आंच कम कर लेंगे या मध्य...

सैंडविच डोसा कैसे बनाते हैं how to make sandwich dosa

चित्र
 सैंडविच डोसा sandwich dosa   दक्षिण भारतीय नाश्ता रेसिपी सभी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। कई प्रकार के डोसा बनाए जाते हैं।  कई नए प्रयोग डोसा बनाने में किए जाते हैं। लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं। सैंडविच डोसा आलू मसाला के साथ अन्य चीज मिलाकर बनाया जाता है। यह डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। सैंडविच  डोसा बनाने के लिए सामग्री डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कटोरी उड़द 1 कटोरी चावल और उड़द को पानी में धोकर 6 से 7 घंटे के लिए भिगो लेंगे।  इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस कर एक घोल तैयार करके रख देंगे। घोल बहुत पतला नहीं होना चाहिए। 6 से 7 घंटे के बाद घोल डोसा बनाने के लिए तैयार है। मसाला बनाने के लिए सामग्री आलू 4   प्याज 1 बड़ा हरी मिर्च 4 से 5 अदरक 1 छोटा टुकड़ा लहसुन 3 से 4 कली टमाटर 2 तड़का लगाने के लिए तेल 3 चम्मच जीरा 1 चम्मच सरसों 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच आलू मसाला के साथ भरने के लिए सामग्री प्याज 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  टमाटर 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  हरी मिर्च 4 बारीक कटे हुए धनिया पत्ती बारीक कटे हुए 2 चम्मच टमाटर सॉस ...