संदेश

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer

चित्र
 पालड़ा प्रथमन  पालडा प्रथमन केरल में ओणम पर्व के अवसर पर सद्या अर्थात पारिवारिक भोज के अवसर पर परोसा जाने वाली एक विशेष मीठी खीर है। पाल अड़ा प्रथमन बहुत स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है। यह विशेष अवसरों और त्योहारों पर इसे बनाया जाता है। विशेष रूप से ओणम के अवसर पर प्रथमन बनाया जाता है। अड़ा कैसे बनाते हैं अडा प्रथमन बनाने के लिए सबसे पहले अडा बनाया जाता है। यह चावल से बनने वाला एक खाद्य पदार्थ है। इसके लिए चावल को पानी में भिगोकर निथार लेते हैं। इसे मिक्सी में चला कर इसका एक घोल तैयार करते हैं। इस घोल को केले के पत्ते में चम्मच की सहायता से फैलाते हैं। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि  केले के पत्ते पर टिका रह सके। फिर केले के पत्ते को मोड़ कर लपेट कर  बांध लेते हैं। इसे एक बड़े भगोना में या स्टीमर में रखकर भाप में पका लेते हैं। 20 मिनट तक पकाने पर  अड़ा तैयार हो जाता है। इसे ठंडे होने पर केले के पत्ते से छुड़ा लेते हैं। और धूप में सुखा लेते हैं इस तरह अडा तैयार हो जाता है। आजकल तैयार अड़ा दुकानों में मिलता है। पालडा प्रथमन बनाने के लिए सामग्री  दूध 2 गिला...

पत्त इला करी पत्तेदार औषधि सागhow to make patta Ela curry

चित्र
  पत्त इला करी पत्तेदार औषधि साग  केरल में  कार्कीडका माह में पत्त इला करी खाने का चलन है। यह पत्त इला करी 10 प्रकार की पत्तेदार साग से बनती है। पत्त का मतलब 10 इला का मतलब पत्तियां है। कार्कीडका माह17जुलाई से 17 अगस्त के मध्य में यह साग महीने में एक से दो बार खाया जाता है। इस पत्तेदार साग को औषधि के रूप में खाया जाता है। इससे शरीर को आवश्यक विटामिन आयरन और अन्य जरूरी तत्व का लाभ मिलता है। बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें पत्तेदार औषधीय साग बनाने के लिए सामग्री कद्दू की पत्तियां  अरबी की पत्तियों  जिमीकंद की पत्तियां  लोबिया या बरबटी की पत्तियां  करेले की पत्तियां  कुंदरू की पत्तियां  लौकी की पत्तियां  गिलकी, तरोई की पत्तियां  लाल भाजी की पत्तियां  हरी मिर्च की पत्तियां कार्कीडका कान्जी औषधीय दलिया कैसे बनाते हैं सभी पत्तियां दो से तीन और नरम लेनी है।उपरोक्त पत्तियां उपलब्ध ना हो तो खाने योग्य सब्जियों की दो से तीन नरम पत्तियां उपयोग में लाई जा सकती है। सभी साग को धोकर बारीक काट लेंगे। बन डोसा कैसे बनाते हैं...

बांस करील की सब्जी कैसे बनाते हैंhow to make bamboo shoots recipe

चित्र
 बांस की कोंपल करील की सब्जी वर्षा के मौसम में बांस में कोंपल उगती है। यह कोंपल बढ़ने के बाद बांस बन जाती है। जब यह कोंपल अवस्था में होती हैं। तब इसकी सब्जी बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में इसे करील कहते हैं  वन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों के द्वारा बांस की करील एकत्र कर बाजार में बेचा जाता है।  करील की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैं करील की सब्जी बनाने के लिए सामग्री *** *बांस की करील  3 से 4 *प्याज 1 * हरी मिर्च 2 से 3  *अदरक छोटा टुकड़ा * लहसुन 5 से 6 कली  *टमाटर 2  सभी बारीक कटी हुई  *मिर्च पाउडर आधा चम्मच *  हल्दी पाउडर 1 चम्मच *धनिया पाउडर 1 चम्मच * नमक स्वादानुसार  *गरम मसाला आधा चम्मच  *चना दाल आधी कटोरी *तेल 2 चम्मच  *पानी आवश्यकता अनुसार बन डोसा कैसे बनाते हैं *विधि * बांस करील को बारीक बारीक टुकड़ों में काट लेंगे टुकड़े  बारीक स्लाइस रखने हैं। जिससे करील अच्छी तरह पक जाए। एक बर्तन में करील डालेंगे दो से तीन गिलास पानी डालेंगे। हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकने के लिए रखेंगे। कम से कम 12 से 15 म...

कार्किडका कान्जी औषधीय दलिया कैसे बनाते हैं

चित्र
 औषधीय दलिया कार्किडका कान्जी कैसे बनाते हैं  औषधीय दलिया या कार्किडका कान्जी  शरीर को पुष्टि प्रदान करने वाला एक दलिया है। यह दलिया या कान्जी केरल में कार्किडका महीने में बनाया जाता है। इस समय  बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह दलिया बनाया जाता है। महीने का‌ नाम राशि पर आधारित है। कार्किड़का का मतलब कर्क राशि से तात्पर्य है।  यह महीना जुलाई 17से अगस्त 17के मध्य होता है।इस समय मौसमी बिमारियां होती है। औषधीय दलिया शरीर को डिटॉक्स करता है। हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। पोषण प्रदान करता है और इससे शरीर का संक्रामक रोगों से बचाव होता है। यह दलिया प्रोटीन से भरपूर होता है। औषधीय दलिया कार्किडका कान्जी बनाने के लिए सामग्री मेथी दाना 1चम्मच या छोटी कटोरी  तिल 1 चम्मच  मूंग दाल 1 चम्मच  कुलथी दाल 1 चम्मच  लोबिया 1 चम्मच  गेहूं का दलिया 1 चम्मच  चना दाल 1 चम्मच  बिना पॉलिश के चावल या सादा चावल 1 चम्मच  उड़द दाल 1 चम्मच  रागी 1 चम्मच  जीरा 1 चम्मच  छोटी प्याज 2 से 3  घी 2 चम्मच  गुड 1 पाव  नारिय...

गेहूं आटे का भाप में पकाया केक कैसे बनाते हैंHow to make wheat flour steam cake

चित्र
 गेहूं के आटे का भाप में पकाया केक बनाना wheat flour steam cake making केक खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। केक को  झटपट कैसे तैयार कर सकते हैं, वह भी बिना ओवन के। केक को भाप में पका कर बनाया जा सकता है। इसका स्वाद बिल्कुल ओवन में पके केक की तरह होता है। इस केक की रेसिपी बहुत आसान है। इसे किसी भी समय तैयार कर सकते हैं। भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए सामग्री आटा डेढ़ कप  अंडा 2 यदि अंडा पसंद नहीं है। तो उसकी जगह एक कप दही लिया जा सकता है।  पके केले 3  शक्कर एक कटोरी  रिफाइंड तेल एक कटोरी या मक्खन जो उपलब्ध है सूजी 1/2 कटोरी  खाने का सोडा 1 टी स्पून  बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून  नमक आधा चम्मच दालचीनी का टुकड़ा एक वेनिला एसेंस दो से चार बूंद काजू और बादाम बारीक कटी हुई 10 से 12 विधि इडियप्पम कैसे बनाते है  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए मिक्सी के जार में अंडा फोड़ कर डालेंगे। केला और शक्कर  दालचीनी का टुकड़ा मिलाकर चला लेंगे। इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे। चना दाल की ख...

इडियप्पम बनाने में गर्म पानी का उपयोग क्यों करते हैंwhy hot water is used to make idiyappam

चित्र
 इडियप्पम बनाने के लिए गर्म पानी का उपयोग Use of hot water to make idiyappam इडियप्पम केरल का सुबह का नाश्ता है। सुबह-सुबह इडियप्पम और चना या छोले की सब्जी बहुत बढ़िया मजेदार नाश्ता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। चावल को 2 से 3 घंटे पानी में भिगो लेते हैं। फिर इसे मिक्सी में चला कर आटा बना लेते हैं। आटा को कढ़ाई में हल्का गरम करने के बाद इससे  इडियप्पम  बनाते हैं।  मिल में पीसाया हुआ चावल के आटे का इस्तेमाल कर  इडियप्पम आसानी से बनाया जा सकता है।मिल में पीसे हुए आटे को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती है। इडियप्पम बनाने के लिए चावल के आटे को गर्म पानी से गूंथा जाता है। गर्म पानी से गूंथने से  चावल का आटा नरम हो जाता है। ठंडे पानी से यदि हम चावल के आटे को गूंथे तो सही तरीके से इडियप्पम नहीं बन पाता है। इडियप्पम बनाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग किया जाता है। गुनगुने पानी से चावल के आटे को गूंथ लिया जाता है, और इससे इडियप्पम बनाते हैं। इडियप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें  एक और विधि में इडियप्पम को एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें आधा चम्मच...

तेन मिठाई Honey candy कैसे बनाते हैं।How to makeThaen Mittai

चित्र
 तेन मिठाई/ शहद मिठाई बनाना making Thaen Mittai Honey candy  यह मिठाई शहद सी मिठास वाली मिठाई है। इसमें शहद का उपयोग नहीं होता है।पर शहद की तरह स्वाद होता है।यह बहुत वर्षों से केरल के दुकानों में मिलता रहा है। इसे चावल और उड़द से बनाया जाता है।तेन मिठाई जलेबी की तरह चाशनी से भरी रहती है। केरला बोंडा कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें तेन मिठाई बनाने सामग्री उष्णा चावल 1कप भिगोया हुआ 1से2घंटे। सादा चावल भी उपयोग में लाया जा सकता है।  उड़द1/4कप भिगोया हुआ  1से 2 घंटे  शक्कर 1कप  पानी चाशनी बनाने के लिए  नमक स्वादानुसार  खाने का सोडा 1/2चममच  खाने का लाल या जलेबी रंग  तेल तलने के लिए भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें    विधि चावल और उड़द को धोकर मिक्सी के जार में गाढ़ा पीस लेंगे। इडली के घोल की तरह होना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चम्मच से पानी डालकर चावल को पीसना है। उड़द भी इसी तरह पीसना है। ताकि घोल पतला नहीं बने। एक बर्तन में पिसा हुआ मिश्रण निकाल लेंगे। मिश्रण में नमक स्वादानुसार मिला लेंगे। इससे मिठ...