संदेश

गेहूं आटे का भाप में पकाया केक कैसे बनाते हैंHow to make wheat flour steam cake

चित्र
 गेहूं के आटे का भाप में पकाया केक बनाना wheat flour steam cake making केक खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। केक को  झटपट कैसे तैयार कर सकते हैं, वह भी बिना ओवन के। केक को भाप में पका कर बनाया जा सकता है। इसका स्वाद बिल्कुल ओवन में पके केक की तरह होता है। इस केक की रेसिपी बहुत आसान है। इसे किसी भी समय तैयार कर सकते हैं। भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए सामग्री आटा डेढ़ कप  अंडा 2 यदि अंडा पसंद नहीं है। तो उसकी जगह एक कप दही लिया जा सकता है।  पके केले 3  शक्कर एक कटोरी  रिफाइंड तेल एक कटोरी या मक्खन जो उपलब्ध है सूजी 1/2 कटोरी  खाने का सोडा 1 टी स्पून  बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून  नमक आधा चम्मच दालचीनी का टुकड़ा एक वेनिला एसेंस दो से चार बूंद काजू और बादाम बारीक कटी हुई 10 से 12 विधि इडियप्पम कैसे बनाते है  इसे भी पढ़ें भाप में पकाया केक तैयार करने के लिए मिक्सी के जार में अंडा फोड़ कर डालेंगे। केला और शक्कर  दालचीनी का टुकड़ा मिलाकर चला लेंगे। इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे। चना दाल की ख...

इडियप्पम बनाने में गर्म पानी का उपयोग क्यों करते हैंwhy hot water is used to make idiyappam

चित्र
 इडियप्पम बनाने के लिए गर्म पानी का उपयोग Use of hot water to make idiyappam इडियप्पम केरल का सुबह का नाश्ता है। सुबह-सुबह इडियप्पम और चना या छोले की सब्जी बहुत बढ़िया मजेदार नाश्ता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। चावल को 2 से 3 घंटे पानी में भिगो लेते हैं। फिर इसे मिक्सी में चला कर आटा बना लेते हैं। आटा को कढ़ाई में हल्का गरम करने के बाद इससे  इडियप्पम  बनाते हैं।  मिल में पीसाया हुआ चावल के आटे का इस्तेमाल कर  इडियप्पम आसानी से बनाया जा सकता है।मिल में पीसे हुए आटे को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती है। इडियप्पम बनाने के लिए चावल के आटे को गर्म पानी से गूंथा जाता है। गर्म पानी से गूंथने से  चावल का आटा नरम हो जाता है। ठंडे पानी से यदि हम चावल के आटे को गूंथे तो सही तरीके से इडियप्पम नहीं बन पाता है। इडियप्पम बनाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग किया जाता है। गुनगुने पानी से चावल के आटे को गूंथ लिया जाता है, और इससे इडियप्पम बनाते हैं। इडियप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें  एक और विधि में इडियप्पम को एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें आधा चम्मच...

तेन मिठाई Honey candy कैसे बनाते हैं।How to makeThaen Mittai

चित्र
 तेन मिठाई/ शहद मिठाई बनाना making Thaen Mittai Honey candy  यह मिठाई शहद सी मिठास वाली मिठाई है। इसमें शहद का उपयोग नहीं होता है।पर शहद की तरह स्वाद होता है।यह बहुत वर्षों से केरल के दुकानों में मिलता रहा है। इसे चावल और उड़द से बनाया जाता है।तेन मिठाई जलेबी की तरह चाशनी से भरी रहती है। केरला बोंडा कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें तेन मिठाई बनाने सामग्री उष्णा चावल 1कप भिगोया हुआ 1से2घंटे। सादा चावल भी उपयोग में लाया जा सकता है।  उड़द1/4कप भिगोया हुआ  1से 2 घंटे  शक्कर 1कप  पानी चाशनी बनाने के लिए  नमक स्वादानुसार  खाने का सोडा 1/2चममच  खाने का लाल या जलेबी रंग  तेल तलने के लिए भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं  इसे भी पढ़ें    विधि चावल और उड़द को धोकर मिक्सी के जार में गाढ़ा पीस लेंगे। इडली के घोल की तरह होना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चम्मच से पानी डालकर चावल को पीसना है। उड़द भी इसी तरह पीसना है। ताकि घोल पतला नहीं बने। एक बर्तन में पिसा हुआ मिश्रण निकाल लेंगे। मिश्रण में नमक स्वादानुसार मिला लेंगे। इससे मिठ...

शारजाह मिल्क शेक कैसे बनाते हैंHow to make Sharjah milk shake

चित्र
 शारजाह मिल्क शेक बनाना Making Sharjah milk shake शारजाह मिल्क शेक आसानी से बनने वाला मिल्क शेक है।यह घर में ही उपलब्ध चीजों से बन जाता है। बहुत कम समय में तैयार हो जाता है। यह शेक केरल में अधिकतर दुकानों में मिलता है। शारजाह शेक केरल में बहुत लोकप्रिय है। बच्चें शारजाह शेक को खूब पसंद करते हैं।  शारजाह मिल्क शेक किसी देश का नाम नहीं अपितु यह प्रवासियों द्वारा खोले गए बिक्री दुकानों में या जूस की दुकान में उपलब्ध होता रहा है। शारजाह शेक सबसे पहले कोझीकोड में परोसा गया था। यह 90 के दशक से केरला के दुकानों में उपलब्ध है। इसमें केरल के लोकप्रिय फल केला और गाढ़ी क्रीमी दूध के साथ यह पेय पदार्थ तैयार किया जाता है। रागी मिल्क शेक रेसिपी कैसे बनाते हैं *शारजाह मिल्क शेक रेसिपी बनाने के लिए सामग्री *दूध1/2 लीटर *पका केला 4  *शक्कर 6 चम्मच या स्वादानुसार * काजू 12से15 *खजूर 6 से 7 बीज निकाला हुआ * भुनी मूंगफली का पाउडर 2 चम्मच  *हॉर्लिक्स पाउडर या बूस्ट पाउडर 2 बड़े चम्मच *विधि* दूध को अच्छी तरह उबालकर गाढ़ा कर लेंगे। फ्रीजर में रख कर दूध को जमा लेंगे। इस तरह जमा हुआ दूध से श...

इडियप्पम फ्राई कैसे बनाते हैंHow to make fried idiyappam

चित्र
 इडियप्पम फ्राई बनाना fried idiyappam recipe इडियप्पम केरला का प्रातः कालीन नाश्ता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। चावल के आटे को गर्म पानी में गुंथ कर उसे सांचे में डालकर बारीक सेवई बना लेते हैं। तत्पश्चात भाप में पका लेते हैं। इस तरह इडियप्पम तैयार कर लेते हैं। इस इडियप्पम को फ्राई करके इससे इडियप्पम फ्राई बनाते हैं। इडियप्पम फ्राई चटपटा और तीखा होता है। जो खाने में स्वादिष्ट लगता है। इडियप्पम कैसे बनाते हैं इसे भी पढ़ें  इडियप्पम फ्राई बनाने के लिए सामग्री  तैयार इडियप्पम 10 से 12 प्याज 1  टमाटर पके हुए 2  हरी मिर्च 3  अदरक एक छोटा टुकड़ा बारीक कटी हुई    धनिया पत्ती बारीक कटी हुई  मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच  हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच  जीरा1/2 चम्मच  सरसों 1/2 चम्मच गर्म मसाला 1/2चम्मच नमक स्वादानुसार  तेल 2 बड़े चम्मच विधि एक सॉस पैन या कढ़ाई में तेल डालेंगे। जीरा और सरसों डाल देंगे, चटकने पर प्याज बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई अदरक डाल देंगे। चम्मच से चलाकर प्याज हल्का गुलाबी होने पर कटी हुई टमाटर डालकर मिला...

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

चित्र
 भाप में पकाया अप्पम रेसिपी banana appam, banana rice steamed cake अप्पम चावल से बनाया जाने वाला एक खाद्य है।  केरल में कई तरह के अप्पम बनाए जाते हैं। जो  नारियल एवं चावल से बनते हैं। केला के साथ मिलाकर बनाया जाने वाला यह अप्पम नरम और जालीदार होता है। यह अप्पम चावल के आटे से बनाते हैं। सामग्री चावल का आटा 3 कटोरी गेहूं का आटा 1 कटोरी दही 1 कटोरी पका केला 4 शक्कर 1/2 कटोरी जीरा 1 चम्मच कुटी हुई नारियल किसा हुआ 1/2 कटोरी  इलायची2से3 कुटी हुई खाने का सोडा 1/2 चम्मच, इनो का भी प्रयोग किया जा सकता है पानी आवश्यकतानुसार विधि एक भगोना में चावल का आटा, गेहूं का आटा, दही मिला लेंगे। केले को हाथों से मसलकर इसमें मिला लेंगे। नारियल,शक्कर और जीरा कुटी हुई मिला लेंगे। पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाकर मिश्रण को मिला लेंगे। मिश्रण इडली के घोल से ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। इसे 20 मिनट के लिए रखेंगे।  चावल का आटा पानी को सोख सके। इस मिश्रण को 2 से 3 घंटे रखने पर बेहतर तरीके से इसमें खमीर उठेगा और यह अप्पम बहुत स्पंजी बनेगा। यदि समय नहीं है, तो 20 मिनट के बाद इसे बना सकते हैं। 20...

इडियप्पम कैसे बनाते हैं।How to make idiyappam

चित्र
 इडियप्पम कैसे बनाते हैं How to make idiyappam इडियप्पम रेसिपी चावल से कई प्रकार के भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं चावल को पीसकर आटे के रूप में उपयोग कर अप्पम और भाप में पकाया हुआ भोज्य पदार्थ बनाया जाता है। केरल में चावल का उपयोग बहुतायत में किया जाता है। इडियप्पम चावल से बनने वाला खाद्य पदार्थ है, यह चावल के आटे से बनाया जाता है। जिसे भाप में पकाया जाता है।इडियप्पम में इडि का अर्थ है दबाकर बनाये जाने वाला अप्पम। इसे नूल पुट्टू भी कहते हैं। इडियप्पम बनाने के लिए सामग्री चावल का आटा 3 कटोरी पानी आवश्यकतानुसार नमक स्वादानुसार किसा हुआ नारियल 1 कटोरी विधि इडियप्पम बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करेंगे। गुनगुना गर्म होने पर उतार लेंगे। एक भगोना लेंगे। उसमें तीन कटोरी चावल का आटा डालेंगे। नमक स्वाद अनुसार डालेंगे। अब गुनगुना गर्म पानी डालकर नरम आटा गूंथ लेंगे। आटा ज्यादा कड़क और ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए। इतना नरम होना चाहिए कि सेव बनाने वाले सांचे में डालने के बाद आसानी से दबाया जा सके। विषु कट्टा coconut rice cake रेसिपी आटा तैयार होने के बाद इडली कुकर में इडली के सांचे में  त...