संदेश

केरला स्टाइल नींबू का अचार how to make Kerala style lemon pickle

चित्र
Kerala style lemon pickle  नींबू  हर मौसम में उपलब्ध होते हैं। नींबू का अचार बनाकर साल भर खाया जा सकता है। नींबू का अचार चावल, रोटी, पराठा के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। नींबू विटामिन सी का भरपूर स्रोत होता है। बहुत आसान तरीके से नींबू का अचार बनाया जा सकता है। इस अचार के लिए  ज्यादा मसाले की भी जरूरत नहीं होती है। केरला स्टाइल  नींबू का अचार झटपट तैयार हो जाता है।  तुरन्त उपयोग किया जा सकता है। केरला स्टाइल नींबू का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री * ताज़ा रसीले नींबू 20 से 25 * लहसुन की कलियां 10 से 12 * सरसों का तेल 200 मिलीलीटर * लाल मिर्च पाउडर 3 बड़े चम्मच * हल्दी पाउडर 2 बड़े चम्मच * नमक 3 चम्मच या स्वाद अनुसार * हींग  पाउडर 2 चम्मच * जीरा 2 चम्मच * सरसों दाना 1  चम्मच * मेथी दाना 1 चम्मच * सौंफ 1 चम्मच * कढ़ी पत्ता 2 डंठल  केरला स्टाइल नींबू का अचार तैयार करने की विधि नींबू का अचार तैयार करने के लिए  ताजे रसीले नींबू को एक बर्तन में पानी से धो लेंगे। पानी से धोकर निकाले गए नींबू को साफ कपड़े से पोछ लेंगे। गैस पर एक कढ़ाई रखेंगे। एक चम...

गोली मसाला इडली कैसे बनाते हैं। how to make goli masala idli

चित्र
 गोली मसाला इडली  चावल के आटे से  गोली इडली बनाया जाता है। गोली इडली बनाने के लिए चावल उड़द भिगोने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। चावल के आटे से तैयार कर सकते हैं। झटपट तैयार होने वाला नाश्ता है। घर में उपलब्ध सामग्री से  गोली इडली बना सकते हैं। इडली गोली के रूप में होता है इसलिए इसे गोली इडली कहते हैं। यह एक हेल्थी और कम तेल में बनने वाला नाश्ता है। गोली इडली बनाने के लिए सामग्री** * चावल का आटा 6 कप या कटोरी *घी या तेल 1 चम्मच *नमक आवश्यकतानुसार *पानी साढ़े 3 गिलास मसाला तैयार करने के लिए सामग्री*** * तेल 2 बड़े चम्मच * प्याज 1 बड़ा बारीक कटी हुई * हरी मिर्च 3 बारीक कटी हुई * अदरक 1 बड़ा टुकड़ा बारीक कटी हुई * कड़ी पत्ता 1 डंठल * टमाटर 2 बड़े * सरसों दाना 1 चम्मच * जीरा 1 चम्मच * मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच * हल्दी पाउडर 1 चम्मच * नमक आवश्यकता अनुसार * धनिया पत्ती कटी हुई 1 चम्मच * गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच विधि**** गोली इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में साढ़े तीन गिलास पानी डालकर उबालें उसमें एक चम्मच घी या तेल डाल देंगे। स्वादानुसार नमक मिलाएं। चावल का ...

आंवले का मुरब्बा आसानी से कैसे बनाते हैंhow to make gooseberry murabba marmalade easily

चित्र
आंवले का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका  ठंड के मौसम में बाजार में आंवले उपलब्ध होते हैं। आंवला विटामिन सी से भरपूर होते हैं। आंवले से कई प्रकार के खाद्य बनाए जाते हैं। आंवले की चटनी, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवले का चूर्ण, च्यवनप्राश आदि। आंवले का मुरब्बा घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। और आंवले के मुरब्बे कई दिनों तक सुरक्षित रखकर उपयोग में लाए जा सकते हैं। घर पर बिना प्रिजर्वेटिव के आंवले के मुरब्बा बनाए जा सकते हैं। *आंवले के मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री *ताजा आंवला आधा किलो * शक्कर तीन कप या डेढ़ गिलास *इलायची  6 से 7 *खाने का चूना 1 चम्मच *पानी आवश्यकतानुसार *नमक आधा चम्मच अधिक मात्रा में आंवले का मुरब्बा बनाने सामग्री दोगुना कर लेंगे। *आंवले का मुरब्बा बनाने की विधि **आंवले को साफ पानी से धोकर एक बर्तन में निकाल लें । एक चम्मच खाने का चूना पानी में घोलकर रखेंगे । चूना के पानी से आंवले का कसैला पन चला जाएगा। आंवला पानी में डूबे रहे बस इतना ही पानी डालना है।  रात भर आंवला पानी में डूबे रहे । ** सुबह आंवले को चूना पानी स...

टमाटर का सॉस घर पर कैसे बनाएंhow to make tomato sauce at home

चित्र
टमाटर का सॉस कैसे बनाते हैं  टमाटर का सॉस बच्चे बड़े सभी को पसंद आती हैं टमाटर की सॉस से पराठा, रोटी खाई जाती है। कई चीजों में टमाटर सॉस को डालकर खाते हैं। ठंड के मौसम में जब सब्जियां बहुत मात्रा में बाजार में उपलब्ध होती हैं। टमाटर भी सस्ते मिल जाते हैं। जब टमाटर के दाम सस्ते हो जाते हैं। तब इस टमाटर से सॉस बनाकर रखा जा सकता है और इसका साल भर उपयोग किया जा सकता है * टमाटर सॉस बनाने के लिए सामग्री * टमाटर 2 किलो- 3 गिलास टमाटर रस तैयार होगा  *शक्कर 6 कप या 3 गिलास शक्कर मिलाने से टमाटर सॉस बहुत महीने तक सुरक्षित रहती है। *  नमक 1/2 चम्मच *लहसुन की कलियां 4 से 5 एच्छिक  * गरम मसाला 3 चम्मच  * गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री *सौंफ 3 चम्मच *काली मिर्ची 2 चम्मच * दालचीनी 2 बड़ा टुकड़ा *लौंग 6 से 7 *इलायची 6 से 7 *जीरा 2 चम्मच सभी मसालों को एकत्र कर एक सॉस पैन में हल्का भून लेंगे इसे मिक्सी के जार डालकर चला कर पाउडर बना लेंगे। लौंग के उपरी हिस्से को अलग करें। इससे टमाटर सॉस का रंग लाल बनी रहती है। पानी आवश्यकतानुसार *टमाटर सॉस बनाने की विधि टमाटर सॉस बनाने के लिए एक ब...

प्लम केक आसानी से कैसे बनाते हैंhow to make plum cake easily

चित्र
 Plum cake fruit cake recipe प्लम केक बनाना प्लम केक केरल में क्रिसमस के अवसर पर घरों में बनाया जाता है। प्लम केक में बहुत सारे सूखे मेवे और फलों के रस का उपयोग किया जाता है।सूखे मेवों को फलों के रस में भिगो कर रखा जाता है। 2 से 4 घंटे के बाद मेवे का उपयोग प्लम केक बनाने के लिए किया जाता है। प्लम केक को क्रिसमस के अवसर पर विशेष रूप से बनाया जाता है। प्लम केक बनाने के लिए सामग्री शक्कर 2 कप पिसी हुई अंडा 2यदि अंडा का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप तेल या मक्खन  1/2 कप मैदा 2 कप बेकिंग पाउडर 1/2 छोटी चम्मच खाने का सोडा 1/2 छोटी चम्मच वेनिला एसेंस 1/2 छोटी चम्मच संतरा  अंगूर या किसी रसीले फल का रस प्लम केक में डालने के लिए गरम मसाला लोंग 8 इलायची 8 दालचीनी एक छोटा टुकड़ा जायफल आधा से कम टुकड़ा सभी मसालों को एकत्रित पीस लेंगे। पाउडर बना लेंगे प्लम केक में डालने के लिए सूखे मेवे काजू 10 से 15 बादाम 10 से 15 अखरोट 5 काली किशमिश 1/2 कटोरी सादा किशमिश 1/2 कटोरी चेरी 5 इच्छा अनुसार मेवा मिला सकते हैं। टूटी फ्रूटी 2 बड़े चम्मच सभी सूखे मेवे और टूटी फ्रूटी को संत...

मीठा पोहा चिवडा सुरक्षित रखी जा सकने वाली मीठा गुड़ पोहा aval vilayichathu

चित्र
 अवल विलयिचथु मीठा गुड़ पोहा/चिवडा sweet rice flakes snack recipe  मीठा गुड़ पोहा/चिवडा एक मीठा पकवान है। जिसे गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। पोहा का उपयोग नाश्ते के रूप में किया जाता है। पोहा नमकीन भी बनाया जाता है। गुड़ के साथ पोहा एक केरला व्यंजन है। अवल विलयिचथु मिठाई के रूप में खायी  जाती है। इसे बनाकर कई दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।  अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा /चिवडा बनाने के लिए सामग्री मोटा या मध्यम पोहा या चिवडा 3 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी गुड़ कद्दूकस किया हुआ 3 कटोरी इलायची 3 सोंठ पाउडर एक चम्मच तिल 1 चम्मच   फूटा चना दाल 1 चम्मच  तिल और चना दाल इच्छा अनुसार मिला सकते हैं। कॉटन डोसा cotton dosa सादा डोसा कैसे बनाते हैं अवल विलयिचथु या मीठा गुड़ पोहा बनाने की विधि एक भारी तले वाले बर्तन में कद्दूकस किया हुआ नारियल 2 से 3 मिनट के लिए भून लेंगे।हल्का भूनना है। भुना हुआ नारियल एक बर्तन में अलग निकाल लेंगे।  एक बर्तन में गुड़ और दो चम्मच पानी डालकर चाशनी बना लेंगे, चासनी को छान लेंगे। गुड़ की चाशनी एक तार की बननी चाह...

सॉफ्ट मुलायम डोसा कैसे बनाते हैं how to make soft dosa

चित्र
 Cotton dosa making कॉटन डोसा बनाना कॉटन डोसा का मतलब नरम स्पंजी रूई जैसे मुलायम डोसा से हैं। डोसा एक दक्षिण भारतीय नाश्ता है। केरल में प्रायः नाश्ता के रूप में डोसा बनाया जाता है। डोसा पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। बाजार में  कई तरह की डोसा उपलब्ध है।कॉटन डोसा  खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। कॉटन डोसा घर पर आसानी से बना सकते हैं। कॉटन डोसा  बहुत ही नर्म और मुलायम स्पंजी होती है। जो खाने में लाजवाब होती है। कॉटन डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कप या कटोरी बिना छिलके का उड़द दाल 1 कप या कटोरी मेथी 1 चम्मच पानी आवश्यकतानुसार नमक स्वाद के अनुसार तेल 1/2 कटोरी पका केला के पकौड़े कैसे बनाते हैं banana fritters विधि कॉटन डोसा बनाने के लिए चावल, उड़द, मेथी दाना को धोकर 4 से 5 घंटे भिगो लेंगे। इसके बाद इसे साफ धोकर निकालकर  मिक्सी के जार में डालकर गाढ़ा घोल पीस लेंगे। पानी की मात्रा आवश्यकतानुसार ही डालना है।ताकि डोसा का घोल ज्यादा पतला ना हो। डोसा के घोल को एक बड़े बर्तन में निकाल लेंगे। इसे खमीर उठाने के लिए रात भर छोड़ देंगे। सुबह इस बर्तन के घोल को चम्मच से अच्छी त...