संदेश

बेसन की इडली कैसे बनाते हैंhow to make instant besan idli

चित्र
 बेसन की झटपट बनने वाली इडली झटपट तैयार होने वाली बेसन की इडली आसानी से बनाई जा सकती है। बेसन की इडली तुरंत  बना कर तैयार की जा सकती है। जब इडली खाने का मन हो तो इडली बनाने की बहुत सी तैयारियां  करनी पड़ती है। लेकिन बेसन की इडली झटपट बन जाती है। बेसन की इडली तेल रहित  पौष्टिक नाश्ता है। *झटपट तैयार होने वाली बेसन की इडली बनाने के लिए सामग्री* *बेसन 2 कप या कटोरी *चावल का आटा 1 कप *सूजी या रवा 1/2 कप *नमक स्वाद अनुसार *खाने का सोडा 1/2 चम्मच *पानी घोल बनाने के लिए *हरी मिर्च 3 से 4 बारीक कटी हुई *कड़ी पत्ता 2 डंठल *धनिया पत्ता बारीक कटी हुई 1/2 कटोरी *अदरक का छोटा  टुकड़ा बारीक कटी हुई *विधि* बेसन की इडली बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन को छलनी से छान कर डाल देंगे। इसमें चावल का आटा और सूजी मिला लेंगे।इडली में दरदरा पन लाने के लिए चावल का आटा और सूजी का इस्तेमाल करते हैं। खाने का सोडा मिला लेंगे। बारीक कटी हरी धनिया, कटी हरी मिर्च, अदरक, कढीपत्ता मिला लेंगे। पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। गाढ़ा घोल तैयार करेंगे। इडली के मिश्रण की तरह ...

केला पकौड़े how to make ripe banana fritters pakoda

चित्र
 पका केला के पकौड़े  पका केला के पकौड़े खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है।मात्र केला मैदा और शक्कर से तैयार किए जाते हैं। केला के पकौड़े बनाने के लिए पके केले की जरूरत होती है। ज्यादा पके केले का इस्तेमाल नहीं करें। * केला के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री * *पके  हुए केले 3 *2 कप मैदा * चावल  काआटा 1/2 कप * शक्कर पिसा हुआ 1 कप या स्वाद के अनुसार * नमक 2 चुटकी *पानी  घोल बनाने के लिए *इलायची पाउडर 1 चम्मच *खाने का सोडा 1/2 चम्मच *तेल तलने के लिए *विधि * एक भगोना या बर्तन में मैदा छान लेंगे। पके केले के छिलके निकाल कर अच्छी तरह मसल कर मैदा में मिला देंगे। चावल का आटा और शक्कर मिलाकर थोड़ी मात्रा में पानी डालकर एक  गाढ़ा घोल तैयार करेंगे। अब इसमें चुटकी भर नमक, इलायची पाउडर, खाने का सोडा  मिला लेंगे। घोल पतला नहीं होना चाहिए। इसे एक चम्मच के सहायता से या हाथों के द्वारा हम तेल मे भजिया की तरह डाल कर तल लेंगे। गैस पर एक कढ़ाई रखेंगे, तेल डालेंगे। तेल गर्म हो जाने पर आंच कम कर लेंगे या मध्य...

सैंडविच डोसा कैसे बनाते हैं how to make sandwich dosa

चित्र
 सैंडविच डोसा sandwich dosa   दक्षिण भारतीय नाश्ता रेसिपी सभी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। कई प्रकार के डोसा बनाए जाते हैं।  कई नए प्रयोग डोसा बनाने में किए जाते हैं। लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं। सैंडविच डोसा आलू मसाला के साथ अन्य चीज मिलाकर बनाया जाता है। यह डोसा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। सैंडविच  डोसा बनाने के लिए सामग्री डोसा बनाने के लिए सामग्री चावल 2 कटोरी उड़द 1 कटोरी चावल और उड़द को पानी में धोकर 6 से 7 घंटे के लिए भिगो लेंगे।  इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस कर एक घोल तैयार करके रख देंगे। घोल बहुत पतला नहीं होना चाहिए। 6 से 7 घंटे के बाद घोल डोसा बनाने के लिए तैयार है। मसाला बनाने के लिए सामग्री आलू 4   प्याज 1 बड़ा हरी मिर्च 4 से 5 अदरक 1 छोटा टुकड़ा लहसुन 3 से 4 कली टमाटर 2 तड़का लगाने के लिए तेल 3 चम्मच जीरा 1 चम्मच सरसों 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच आलू मसाला के साथ भरने के लिए सामग्री प्याज 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  टमाटर 1 लंबे स्लाइस में कटे हुए  हरी मिर्च 4 बारीक कटे हुए धनिया पत्ती बारीक कटे हुए 2 चम्मच टमाटर सॉस ...

मखाना की खीर कैसे बनाते हैंhow to make foxnut makhana kheer

चित्र
  मखाना की खीर foxnut kheer  मखाना जिसे ताल मखाना, फूल मखाना भी कहते हैं। यह बहुत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन मिनरल की मात्रा पाई जाती है।मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है ताल मखाना तालाब या नदियों के जल में उगने वाली उपज है, इसे व्रत उपवास में खाया जाता है। मखाना की खीर बहुत स्वादिष्ट होती है।आसानी से बनाई जा सकती है। मखाना की खीर बनाने के लिए सामग्री मखाना 1 कटोरी या कप शक्कर 2 कप दूध 1/2 लीटर बारिक सेवई 1 कप काजू किशमिश 15 से 20 बादाम 10 से 12 मेवा का उपयोग अपनी इच्छा अनुसार किया जा सकता है इलायची पाउडर 1 चम्मच घी 1कटोरी मखाना खीर बनाने की विधि मखाना खीर बनाने के लिए एक कढ़ाई में दो से तीन चम्मच घी डालकर गर्म करेंगे, मखाना को तल कर निकाल लेंगे। कटी हुई काजू, किशमिश, बादाम तल कर निकाल लेंगे। सेवई को तल कर एक बर्तन में अलग रख लेंगे। एक भारी तली वाले बर्तन में दूध गर्म करने रखेंगे। दूध अच्छी तरह उबाल आने के बाद उसमें शक्कर मिलाकर पका लेंगे। बारिक तली हुई सेवई को इस दूध में मिलाकर पकने के लिए रखेंगे। से...

सुजीयन कैसे बनाते हैं how to make susiyan sweet green gram balls

चित्र
 Susiyam,susiyan,sukhiyan recipe  सुजियन या सुखीयन एक केरला पकवान है। जिसे चाय के साथ नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। यह एक मीठी डिश है।इस पकवान को बनाने के लिए हरा मूंग का उपयोग किया जाता है।हरा मूंग, नारियल और गुड़ का मिश्रण बनाकर सुजियन बनाया जाता है। * सुजियन बनाने के लिए सामग्री *हरा मूंग 1कप या कटोरी *गुड़ कद्दूकस किया हुआ 2कटोरी *नारियल कद्दूकस किया हुआ 1कटोरी *इलायची पाउडर 1/2चम्मच *जीरा कुटी हुई 1चम्मच * घोल बनाने के लिए सामग्री *मैदा 2 कप *चावल का आटा 1/2कप  *खाने का सोडा 1/2 चम्मच  *पानी घोल बनाने के लिए  *नमक चुटकी भर *तलने के लिए तेल *विधि* हरा मूंग या साबूत मूंग को पानी में भिगोकर रख लेंगे।  4 से 5 घंटे के लिए मूंग को भिगो लेंगे। मूंग को धोकर कुकर में एक सीटी पका लेंगे। मूंग ज्यादा गलना नहीं चाहिए।या एक बर्तन में पका लें। इसे एक बर्तन में अलग निकालकर रखेंगे। नारियल कद्दूकस किया हुआ और गुड़ मूंग में मिला लेंगे। अच्छी तरह चम्मच से मिला लेंगे। इलायची पाउडर और जीरा कुटी हुई इसमें मिलाएंगे। इसके छोटे-छोटे गोले या लड्डू बना लेंगे आंवले से थोड़े ब...

गेहूं आटे का उन्नी अप्पम how to make wheat flour unniyappam

चित्र
 गेहूं आटे का उन्नीअप्पम उन्नियप्पम कैसे बनाते हैं उन्नि अप्पम चावल से बनने वाला एक मीठा पकवान है।उन्नियप्पम को घरों में मीठे व्यंजन के रूप में प्रायः बनाया जाता है। इसे केरल में मंदिरों में भगवान को भोग के रूप में बनाया जाता है।विशेषकर गणेश भगवान के मंदिर में यह प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। यह बहुत आसानी से बनने वाली रेसिपी है। चावल के आटे की तरह ही गेहूं के आटे से उन्नियप्पम बनाया जा सकता है।चावल के आटे से बनने वाले उन्नियप्पम की तरह ही स्वादिष्ट होती है। घी में तलकर इसे बनाया जाता है। उन्नियप्पम बनाने के लिए सामग्री गेहूं का आटा 2 कप या कटोरी सूजी या रवा 1/2 कटोरी गुड 2 कप कद्दूकस किया हुआ पका केला 2 इलायची पाउडर 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच काला तिल 1 चम्मच नारियल के टुकड़े बारीक कटे हुए 2चम्मच घी या तेल तलने के लिए बेकिंग पाउडर या खाने का सोडा 1/2 चम्मच विधि गुड को एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर चासनी बना लेंगे। एक बर्तन में या भगोने में गेहूं का आटा, सूजी मिला लेंगे। पके केले को हाथों से मसलकर मिला लेंगे। इस मिश्रण में गुड की चासनी को छानकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लेंगे।मिश्रण गा...

गेहूं के आटे और केले का अप्पम wheat flour banana pancakes

चित्र
 गेहूं के आटे और केले का अप्पम या पेनकेक wheat flour and banana pancakes  गेहूं के आटे का अप्पम खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह बहुत झटपट बनने वाली एक रेसिपी है। यह एक मीठी डिश है, जो बहुत कम चीजों से बनती हैं। गेहूं आटे का अप्पम छोटे-छोटे बच्चों को बहुत पसंद आता है मीठी होने के कारण छोटे बच्चे को भाता है। गेहूं आटे का अप्पम पेनकेक बनाने के लिए सामग्री *गेहूं का आटा 2कटोरी या 2 कप *गुड कद्दूकस किया हुआ 1 कटोरी या मिठास के अनुसार  *पका केला 2 *खाने का सोडा 1/2 छोटी चम्मच *जीरा कुटी हुई 1/2 चम्मच *नारियल कद्दूकस किया हुआ 1/2 कटोरी *इलायची पाउडर 1/2 चम्मच *विधि* गेहूं के आटे का अप्पम pancakes बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालेंगे। पके हुए केले को मसल कर आटे में मिलाएंगे। गुड डालेंगे पानी डालकर हाथों से जोड़ लेंगे इसे ज्यादा गुंथना नहीं है।  ताकि हम हाथों से लेकर इसे तवे पर डाल सके।  इसमें किसा हुआ नारियल, जीरा पाउडर, इलायची पाउडर, सोडा पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिला लेंगे। इसे रोटी के आटे की तरह बेलना नहीं है। सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाने पर इस...