बिस्कुट आइसक्रीम Biscuit ice cream

 बिस्कुट आइसक्रीम बनाना making biscuit ice cream

बिस्कुट आइसक्रीम इसे बिस्कुट से बनाते हैं। बिस्कुट प्राय सभी घरों में चाय के साथ खाते है। यह हर घर में उपलब्ध होता है।  मेहमान नवाजी के लिए हो चाहे शाम के चाय के लिए। बिस्कुट मेहमानों को नाश्ते के रूप में दिया जाता है। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए बिस्कुट की जरूरत है, यह आइसक्रीम  झटपट बन जाता है। और घर में उपलब्ध चीजों से  बना सकते हैं।



आवश्यक सामग्री

बिस्कुट एक पैकेट या 10 से 12  


 


कंडेंस्ड मिल्क 2 कप

 शक्कर एक कप

 घी 2 बड़े चम्मच

 दूध उबालकर ठंडा किया हुआ 1 कप

 इलायची पाउडर 1चम्मच

 काजू किशमिश 10 से 12

विधि

बिस्कुट आइसक्रीम बनाने के लिए पहले दूध का घोल बना लेंगे। इसके लिए एक कटोरी में उबला ठंडा  दूध लेंगे। उसमेंआधी कटोरी कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर को मिलाकर घोल बना लेंगे। इससे बिस्किट को भिगोना है।क्रीम बिस्कुट नहीं लेना है, सादा बिस्कुट लेना है।

एक  बर्तन में बिस्किट के छोटे-छोटे टुकड़े करेंगे बिस्कुट की तह जमा लेंगे। उसके ऊपर इतना दूध डालेंगे, जिससे सारे बिस्कुट नरम हो जाए।

क्रीम बनाने के लिए

क्रीम बनाने के लिए घर में बनी हुई ताजी दूध की मलाई जो 1 से 2 दिन की हो लेंगे। बाजार में उपलब्ध क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चौड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े डाल देंगे उसके ऊपर एक छोटा बर्तन रखेंगे। उस बर्तन में मलाई या क्रीम पिसा हुआ शक्कर, घी, कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर मिलाएंगे। वेनिला एसेंस भी मिला सकते हैं। क्रीम फेंटने वाली मशीन या बीटर मशीन से अच्छी तरह फेंट लेंगे। क्रीम फुल कर गाढ़ी हो जाएगी। इस तरह तैयार क्रीम को बिस्कुट के तह वाले बर्तन में ऊपर चम्मच से फैलाएं।  क्रीम की मोटी तह लगानी है। अब इस के ऊपर दोबारा बिस्किट के टुकड़े दूध के घोल में भीगा कर रख देंगे। उसके ऊपर पुनः क्रीम की तह लगाएंगे। ऊपर कटी हुई काजू बादाम सजाएंगे।










बिस्कुट आइसक्रीम को फ्रीजर में 5 से 6 घंटे रखकर जमा लेंगे। अच्छी तरह जमी हुई बिस्कुट आइसक्रीम को चाकू से काट कर निकालें। ठंडी बिस्कुट आइसक्रीम तैयार है। यह बिस्कुट आइसक्रीम बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाप में पकाया अप्पम कैसे बनाते हैं। banana rice steamed cake

साबुत लाल मिर्च की तीखी मीठी चटनी कैसे बनाते हैंhow to make spicy sweet chutney of whole red chilli

चावल की विशेष खीर पालड़ा प्रथमन कैसे बनाते हैंHow to make Kerala style palada kheer